French Open 2025 वूमेन सिंगल्स में अमेरिकी कोको गॉफ बनीं नई यंग चैंपियन, जोकोविच ने दिए संन्यास के संकेत

French Open 2025: पेरिस में खेले जा रहे फ्रेंच ओपन 2025 में शनिवार, 7 जून को टेनिस प्रेमियों को कई रोमांचक पल देखने को मिले। एक ओर जहां अमेरिका की उभरती टेनिस स्टार कोको गॉफ ने विमेंस सिंगल्स का खिताब जीतकर इतिहास रच दिया, वहीं दूसरी ओर टेनिस के दिग्गज नोवाक जोकोविच ने इमोशनल बयान देते हुए अपने संन्यास की ओर इशारा किया।

फ्रेंच ओपन में एक नई चैंपियन का उदय और एक दिग्गज का संभावित विदाई संदेश दोनों ही घटनाएं टेनिस इतिहास के महत्वपूर्ण मोड़ बनकर सामने आईं।

French-Open-2025

कोको गॉफ ने जीता फ्रेंच ओपन

21 वर्षीय वर्ल्ड नंबर-2 कोको गॉफ ने विमेंस सिंगल्स के फाइनल में टॉप सीड बेलारूस की आर्यना सबालेंका को 6-7, 6-2, 6-4 से हराकर 2025 फ्रेंच ओपन अपने नाम कर लिया। दो घंटे 38 मिनट तक चले इस हाई-इन्टेंसिटी मैच में गॉफ ने पहला सेट टाईब्रेक में 6-7 से गंवाया, लेकिन इसके बाद उन्होंने जबरदस्त वापसी की और अगले दो सेटों में सबालेंका को पूरी तरह पछाड़ दिया।

यह गॉफ के करियर का दूसरा ग्रैंड स्लैम खिताब है। उन्होंने इससे पहले 2023 में यूएस ओपन जीता था। उनकी यह जीत न केवल उनके करियर के लिए मील का पत्थर है, बल्कि यह आने वाले वर्षों में उनके टेनिस प्रभुत्व का संकेत भी देती है।

गॉफ की जीत के बाद सोशल मीडिया पर उन्हें दुनिया भर से बधाइयों का तांता लग गया। अमेरिका के राष्ट्रपति से लेकर कई पूर्व टेनिस दिग्गजों ने उनकी जीत को ऐतिहासिक बताया।

जोकोविच के इमोशनल शब्दों ने बढ़ाई टेनिस प्रेमियों की धड़कनें

पुरुष सिंगल्स के सेमीफाइनल मुकाबले में सर्बिया के महान टेनिस खिलाड़ी नोवाक जोकोविच को युवा इटालियन खिलाड़ी यानिक सिनर से सीधे सेटों में हार का सामना करना पड़ा। 23 वर्षीय सिनर ने जोकोविच को 6-4, 7-5, 7-6 (3) से हराकर फाइनल में प्रवेश किया। यह मुकाबला 3 घंटे 16 मिनट तक चला।

मैच के बाद जोकोविच के शब्दों ने पूरे टेनिस जगत को भावुक कर दिया। उन्होंने दर्शकों का अभिवादन करते हुए कहा कि, "शायद यह मेरा आखिरी मैच था। मुझे नहीं पता... लेकिन अगर यह फ्रेंच ओपन में मेरा आखिरी मुकाबला था, तो जिस तरह से दर्शकों ने मुझे समर्थन दिया, वह अविस्मरणीय है।"

जोकोविच अब 38 वर्ष के हो चुके हैं और अगले साल फ्रेंच ओपन तक 39 के हो जाएंगे। उनके इस बयान को उनके संभावित संन्यास से जोड़कर देखा जा रहा है।

सोशल मीडिया पर मिल रही प्रतिक्रिया

फ्रेंच ओपन 2025 ने सोशल मीडिया पर बाढ़ ला दिया है । हर तरफ कोको गॉफ जैसी युवा खिलाड़ी को बधाईयां मिल रही हैं वहीं जोकोविच के लिए लोगों के दिलों में प्यार उमड़ रहा है। कोको गॉफ ग्रैंड स्लैम खिताब जीत रही हैं, वहीं यानिक सिनर जैसे उभरते सितारे पुराने दिग्गजों को चुनौती दे रहे हैं।

इस टूर्नामेंट ने टेनिस प्रेमियों को न सिर्फ शानदार मुकाबले दिए, बल्कि एक भावनात्मक सफर का हिस्सा भी बनाया जहां एक युवा ने जीत की चोटी छुई और एक दिग्गज ने अलविदा कहने के संकेत दिए। अब सभी की निगाहें यानिक सिनर पर होंगी, जो फाइनल में अपने पहले ग्रैंड स्लैम खिताब के लिए उतरेंगे। वहीं, जोकोविच के भविष्य को लेकर अटकलें अगले कुछ हफ्तों तक खेल जगत में छाई रहेंगी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+