सानिया मिर्ज़ा ने मिटाया शोएब मलिक का नामोनिशान, ऐसा क्या कर दिया कि फैन्स ने किया सलाम
Sania Mirza: मशहूर पूर्व भारतीय टेनिस खिलाड़ी सानिया मिर्जा किसी परिचय की मोहताज नहीं हैं। महिला टेनिस में सानिया का अच्छा नाम है। पाकिस्तानी क्रिकेटर शोएब मलिक के साथ एक दशक पहले शादी करने वाली सानिया मिर्जा का अब तलाक हो गया है और दोनों ने अलग राहें कर ली हैं।
तलाक के बाद सानिया ने अपनी निजी लाइफ को लेकर ज्यादा बात नहीं की। उन्होंने चुपचाप अपने जीवन में आगे बढ़ने का फैसला ले लिया। शोएब मलिक की खराब आदतों की वजह से सानिया ने अलग होने का फैसला लिया था। शोएब को अब भी फैन्स के गुस्से का शिकार होना पड़ता है।

इस बीच सानिया मिर्जा ने एक ऐसा काम किया है, जिसे देखने के बाद फैन्स ने भी तारीफ की है। फैन्स ने सानिया के इस कदम को एकदम सहीं बताया है। दरअसल सानिया मिर्जा के घर पर लगी नेमप्लेट को देखकर फैन्स खुश हो गये हैं। इसका फोटो सानिया ने अपने इन्स्टाग्राम अकाउंट पर शेयर किया था।
सानिया ने अपने घर पर अपने बेटे के नाम की प्लेट लगाई है और इसमें खुद का नाम भी हैं। इसमें 'सानिया और इजहान' लिखा हुआ है। एक यूजर ने लिखा कि महिलाएं जहरीले लोगों को पीछे छोड़ती हैं तो अलग तरीके से आगे बढती हैं। एक यूजर ने लिखा कि आप एक मजबूत महिला हो और हमें आपके ऊपर गर्व है।
कुछ फैन्स ने कहा कि हम आपको दिल से प्यार करते हैं। इस तरह यूजर्स ने सानिया मिर्जा को खूब प्यार दिया। इतना ही नहीं, इन फैन्स में पाकिस्तानी लोग भी थे। उन्होंने सरहद के उस पार बैठकर सानिया के इस पोस्ट पर प्यार भरे कमेंट्स किये।
गौरतलब है कि शोएब ,मलिक ने पाकिस्तानी एक्ट्रेस सना जावेद से शादी की है। यह शोएब के जीवनकाल की तीसरी शादी है। हाल ही में शोएब को अपनी तीसरी पत्नी के साथ न्यूयॉर्क में देखा गया था। दोनों अपने हनीमून के लिए वहां गए थे। सोशल मीडिया पर पोस्ट तस्वीरों को देखकर फैन्स भड़क गए।












Click it and Unblock the Notifications