कार्लोस अल्कराज के लिए करो या मरो वाला मैच, हारते ही होंगे यूएस ओपन से बाहर, कितने बजे होगा मुकाबला
US Open 2025: यूएस ओपन धीरे-धीरे आगे बढ़ रहा है। कार्लोस अल्कराज, यानिक सिनर और जोकोविच जैसे बड़े नामों के ऊपर नजरें हैं। तीसरे दौर का खेल समाप्त हुआ है लेकिन यह आसान नहीं रहा है। शनिवार को कई दिग्गज खिलाड़ियों को बाहर का रास्ता देखना पड़ा।
एलेक्जेंडर ज़्वेरेव, टॉमी पॉल और युवा सनसनी मिर्रा आंद्रेवा सभी मुकाबले हारकर टूर्नामेंट से बाहर हो गए। इस दौर की उलटफेर भरी घटनाओं ने साबित कर दिया कि टूर्नामेंट के आखिरी चरण बेहद रोमांचक होने के साथ ही कुछ ऐसा होगा, जिसकी कल्पना शायद किसी ने नहीं की होगी।

युवा खिलाड़ी कार्लोस अल्कराज अभी दौड़ में बने हुए हैं और उनकी फॉर्म बरकरार है। कार्लोस क्वार्टर फाइनल में प्रवेश करने का प्रयास कर रहे हैं। दिन की शुरुआत चौथे दौर के कुछ रोमांचक मुकाबलों से होगी, जिनमें जेसिका पेगुला और कार्लोस अल्कराज अपने क्वार्टरफाइनल में पहुंचने के इरादे से उतरेंगे।
इसके अलावा शाम के समय आर्थर ऐश स्टेडियम में रोमांच चरम पर होगा, जब नोवाक जोकोविच और एलेना राइबाकिना अपने-अपने सिंगल्स मुकाबलों में कोर्ट पर उतरेंगे और दर्शकों की सारी निगाहें इन्हीं पर टिकी होंगी। 31 अगस्त का दिन कार्लोस अल्कराज और नोकोविच के लिए काफी खास रहने वाला है। हारने पर दोनों को बाहर का रास्ता देखने पड़ेगा और जीत मिलने पर अगले दौर में एंट्री होगी।
कार्लोस और जोकोविच जैसे दिग्गजों के होने से मैचों का रोमांच अलग लेवल वाला होगा, दोनों टेनिस जगत के दिग्ग्त सितारे हैं और इस साल टाइटल जीतने के दावेदार भी मने जा रहे हैं।
सिंगल्स इवेंट में आज के मैच रात 9:00 बजे से शुरू:
(4) जेसिका पेगुला बनाम एन ली
आर्थर रिंदरनेक बनाम (2) कार्लोस अल्कराज
सुबह 4:30 बजे से शुरू:
(7) नोवाक जोकोविच बनाम यान-लेनार्ड स्ट्रफ
(9) एलेना राइबाकिना बनाम मार्केटा वोंद्रोशोवा
रात 8:30 बजे से शुरू:
ऐड्रियन मन्नारिनो बनाम (20) जिरी लेहेचका
बारबोरा क्रेज़चिकोवा बनाम टेलर टाउन्सेंड
(21) टोमस माचाक बनाम (4) टेलर फ्रिट्ज
(1) आर्यना सबालेंका बनाम क्रिस्टिना बुशा












Click it and Unblock the Notifications