क्या सानिया मिर्ज़ा ने शोएब मलिक को कहा शैतान? इन्स्टाग्राम पर नई पोस्ट कर फैलाई सनसनी
Sania Mirza: पेशेवर टेनिस से संन्यास लेने के बाद भारतीय प्लेयर सानिया मिर्ज़ा के जीवन में एक भूचाल आया। पाकिस्तान के पूर्व क्रिकेटर शोएब मलिक के साथ शादी के एक दशक के बाद सानिया मिर्ज़ा का तलाक हो गया। यह उनको डिप्रेशन में धकेलने वाला लम्हा था।
हालांकि तमाम चर्चाओं, अफवाहों का सानिया मिर्ज़ा ने कभी कोई जवाब नहीं दिया। शोएब मलिक ने फिर से शादी कर ली लेकिन सानिया मिर्ज़ा ने ऐसा नहीं किया। वह अपना जीवन अकेले की बिता रही हैं और हमेशा खुश रहने का प्रयास भी करती हैं। कई बार वह इन्स्टाग्राम पर अपनी पोस्ट और स्टोरी से लोगों का ध्यान खींच लेती हैं।

फैन्स उनकी पोस्ट्स के मायने निकालते हैं। इस बार सानिया मिर्ज़ा ने इन्स्टाग्राम पर एक स्टोरी शेयर की है। इसमें उन्होंने शैतान और प्रार्थना का जिक्र किया है। फैन्स तो उनके किसी भी पोस्ट या स्टोरी को उनके एक्स हसबैंड शोएब मलिक से जोड़कर ही देखते हैं।
सानिया ने इन्स्टाग्राम पर अपनी स्टोरी में लिखा कि यदि शैतान आपको प्रार्थना के लिए दौड़ाता है, तो याद रखें कि आप जो कुछ भी हासिल करना चाहते हैं और डरते हैं कि यह नहीं मिल पाएगा। वह उस व्यक्ति (भगवान) के हाथों में है जिसके सामने आप खड़े हैं।
सानिया मिर्ज़ा ने अपनी पोस्ट से प्रार्थना में शक्ति होने की तरफ संकेत किया है। उनके अनुसार अगर आप प्रार्थना कर रहे हैं और ऊपरवाले के सामने खड़े हैं, तो कोई भी चीज हासिल कर सकते हैं क्योंकि यह सब देना ऊपरवाले के हाथ में है।
Sania Mirza Instagram Story pic.twitter.com/9tCghpnQtI
— Dude (@Naveens2607) September 16, 2024
गौरतलब है कि सानिया मिर्ज़ा दुबई में अपने बेटे के साथ रहती हैं और खुश भी रहने का पूरा प्रयास करती हैं। सानिया मिर्ज़ा ब्रांड्स के लिए प्रमोशन करते हुए भी नज़र आती हैं। सोशल मीडिया पर वह पूरी तरह से एक्टिव रहती हैं और कोई न कोई पोस्ट डालकर फैन्स को जानकारी प्रदान करती हैं।












Click it and Unblock the Notifications