wimbledon 2023: कार्लोस अल्कारेज ने फाइनल जीतकर सच किया सपना, जानें 20 साल के चैंपियन की कहानी
Wimbledon 2023, Men's Singles Final Highlights: स्पेनिश टेनिस खिलाड़ी कार्लोस अल्कारेज के लिए रविवार 16 जुलाई का दिन बेहद अहम रहा। कार्लोस अल्कारेज ने विंबलडन फाइनल 2023 में सर्बिया के स्टार टेनिस खिलाड़ी नोवाक जोकोविच को मात देने में कामयाबी हासिल की। इसके साथ ही उन्होंने विंबलडन मेंस सिंगल्स फाइनल का खिताब पर कब्जा जमा लिया।
20 साल की उम्र में बड़ा कारनामा: 36 साल के नोवाक जोकोविच के सामने कार्लोस अल्कारेज ने बेहतरीन खेल का प्रदर्शन किया। करीब 4 घंटे 42 मिनट तक खेले गए इस मुकाबले में कार्लोस अल्कारेज जोकोविच पर हावी नजर आए। पहला सेट गंवाने के बाद अल्कारेज ने शानदार वापसी करते हुए अगले चार में से तीन सेट को अपने नाम किया और जोकोविच को मात देकर चैंपियन का ताज पहना। जोकोविच फाइनल में अल्कारेज से 6-1, 6-7, 1-6, 6-3, 4-6 से हार गए।

जानिए कौन हैं कार्लोस अल्कारेज: स्पेन के गांव एल पलमार के रहने वाले कार्लोस अल्कारेज का जन्म 5 मई, 2003 को हुआ था। टेनिस खेलने का स्किल उन्हें अपने पिता से मिली। अल्कारेज के पिता ट्रेनिंग फैसिलिटी चलाया करते थे, जहां वो खिलाड़ियों को टेनिस में बेहतर बनाते थे। अल्कारेज का बचपन इसी ट्रेनिंग में गुजरा, जिससे उनके खेल को काफी फायदा पहुंचा।
यूएस ओपन 2022 का खिताब: विंबलडन से पहले कार्लोस अल्कारेज साल 2022 में यूएस ओपन का खिताब भी अपने नाम किया था। साल 2022 में राफेल नडाल और जोकोविच को हराकर उन्होंने सभी का ध्यान अपनी ओर खींच लिया था। इसके अलावा वह कई स्पेनिश और यूरोपीय चैंपियनशिप टेनिस प्रतियोगिता को भी जीतने में सफल रहे थे।
सच हुआ सपना: इस जीत के बाद कार्लोस अल्कारेज बेहद खुश नजर आए। उन्होंने कहा कि यह मेरे लिए एक सपने के सच होने जैसा है। मैंने कभी सोचा नहीं था कि सिर्फ 20 साल की उम्र में विंबलडन का खिताब जीत सकूंगा। वहीं जोकोविक ने मैच के बाद कहा कि अल्कारेज जीत के हकदार थे। उन्होंने मैच में शानदार खेल का प्रदर्शन किया।












Click it and Unblock the Notifications