Australia Open 2023: महिला डबल्स में सानिया मिर्जा के ग्रैंड स्लैम करियर का निराशाजनक समापन
सानिया के लिए चुनौती पूरी तरह समाप्त नहीं हुई है क्योंकि वे मिक्स डबल्स में अपने हमवतन रोहन बोपन्ना के साथ जोड़ी बनाकर उतरेंगी लेकिन अपना 7वां ग्रैंड स्लैम जीतना उनके लिए बहुत मुश्किल साबित होने जा रहा है।

Australian Open 2023: दिग्गज टेनिस स्टार सानिया मिर्जा के महिला डबल करियर का रविवार को निराशाजनक समापन हुआ। सानिया ऑस्ट्रेलियन ओपन 2023 के दूसरे दौर में हार गई। इस मुकाबले में सानिया और उनकी जोड़ीदार एन्ना डेनिलिना अनहेलिना कलिनिना और एलिसन वान उइतवैंक की गैरवरीय जोड़ी से हार गईं।
सानिया मिर्जा और अन्ना डेनिलिना की आठवीं वरीयता प्राप्त जोड़ी को मेलबर्न पार्क में कोर्ट 7 पर दो घंटे और एक मिनट तक चले मुकाबले में 4-6, 6-4, 2-6 से हार का सामना करना पड़ा।
जैसे ही यह स्टार खिलाड़ी कोर्ट से बाहर निकली तो मौके गंवाने की निराशा सानिया के चेहरे पर साफ दिख रही थी । सानिया और उनकी जोड़ीदार के लिए मैच के दौरान काफी सपोर्ट भी मौजूद था। सानिया ने हाल में ही घोषणा की थी ऑस्ट्रेलियन ओपन उनका अंतिम ग्रैंड स्लैम होगा। वे दुबई में डब्ल्यूटीए 1000 टूर्नामेंट के बाद फरवरी में संन्यास लेने जा रही हैं।
ताजा मुकाबले में सानिया और डेनिलिन ने अहम मौकों पर गलतियां की। वे अंत तक मैच में धैर्य बनाए रखने में कामयाब नहीं हो सके। उन्होंने मैच में 38 गलतियां कीं, जबकि उनके विरोधियों ने 22 गलतियां कीं।
खैर चुनौती पूरी तरह से समाप्त नहीं हुई है क्योंकि वह मंगलवार को मिक्स डबल्स के दूसरे दौर में अपने हमवतन रोहन बोपन्ना के साथ उतरेंगी जहां वेअपना 7वां बड़ा खिताब जीतने की उम्मीद कर रही होंगी। हालांकि इस जोड़ी के लिए यह कतई आसान नहीं होने जा रहा है। सानिया ने 3 महिला डबल्स ग्रैंड स्लैम खिताब जीते हैं।












Click it and Unblock the Notifications