ऑस्ट्रेलियन ओपन के बाद फ्रेंच ओपन में भी जोकोविच का खेलना हुआ मुश्किल, फ्रांस सरकार ने दी चेतावनी

Novak Djokovic

नई दिल्ली। दुनिया के नंबर 1 टेनिस स्टार नोवाक जोकोविच के लिये मुश्किलों का दौर खत्म होने का नाम नहीं ले रहा है। सोमवार से शुरू हुए ऑस्ट्रलियन ओपन 2022 के ग्रैंडस्लैम इवेंट का हिस्सा न बन पाने के बाद अब जोकोविच पर फ्रेंच ओपन 2022 के ग्रैंडस्लैम में भी भाग न ले पाने का खतरा मंडरा रहा है। सोमवार को फ्रांस के खेल मंत्रालय ने इसको लेकर एक चेतावनी जारी की है और साफ किया है कि देश में पास किये नये वैक्सिनेशन कानून के तहत किसी को भी छूट नहीं दी जा सकती और कोई भी खिलाड़ी जिसने वैक्सीनेशन नहीं कराया है उसे शामिल होने की मंजूरी नहीं दी जायेगी, ऐसे में नोवाक जोकोविच के फ्रेंच ओपन से बाहर होने का खतरा बढ़ गया है।

उल्लेखनीय है कि कि सर्बिया के इस खिलाड़ी को ऑस्ट्रेलिया सरकार ने रविवार को अपने देश से वापस डिपोर्ट कर दिया है। ऑस्ट्रेलियाई सरकार ने जोकोविच के वैक्सिनेटेड नहीं होने के चलते उनका वीजा कैंसिल कर दिया जिसके बाद उन्होंने कोर्ट में गुहार लगाई लेकिन फैसला उनके हक में नहीं गया और उन्हें वापस अपने देश लौटना पड़ा। इसके चलते जोकोविच इस साल अपने ऑस्ट्रेलियन ओपन के खिताब को डिफेंड नहीं कर पायेंगे।

और पढ़ें: 'अगर चुना गया भारतीय टेस्ट टीम का अगला कप्तान..', इस सवाल पर जानें क्या बोले जसप्रीत बुमराह

सिडनी मोर्निंग हेराल्ड ने रॉयटर्स को दिये गये फ्रांस खेल मंत्रालय के बयान को जारी किया है, जिसमें कहा गया है कि नियम एकदम साफ है। जैसे ही कानून लागू होगा सभी के लिये वैक्सीन पास का होना अनिवार्य है और चीजों को सुचारू रूप से चलाने के लिये पहले ही हेल्थ पास जारी किये जिनकी जगह वैक्सीनेशन पास लेंगे। अगली अधिसूचना जारी होने तक यह सभी पर लागू होगा, फिर चाहे वो खिलाड़ी हो या फिर दर्शक। अब जहां तक रोलैंड गैरोस का सवाल है वो मई के महीने में आयोजित होना है, तब तक परिस्थितियां काफी बदल सकती है और टूर्नामेंट के लिये ज्यादा अनुकूल बन सकती है, पर एक चीज साफ है कि इस नियम से किसी को भी छूट नहीं दी जायेगी।'

उल्लेखनीय है कि फ्रांस की संसद ने रविवार को वैक्सीन पास कानून नियम को हरी झंडी दी है जिसके तहत लोगों के पास सार्वजनिक जगहों, रेस्तरां, कैफे, सिनेमा में प्रवेश और लंबी ट्रेन यात्रा के लिये वैक्सिनेशन का सर्टिफिकेट होना जरूरी है। जोकोविच ने रविवार को डिपोर्ट होने के बाद कहा कि वो ऑस्ट्रेलियन कोर्ट की ओर से उनके वीजा कैंसिलेशन के लिये जमा की गई न्यायिक सुनवाई को ठुकराने से काफी निराश है। इसके साथ ही जोकोविच ने साफ किया कि वो ऑस्ट्रेलियन ओपन के पुरुष सिंगल्स कैटेगरी में हिस्सा नहीं ले पायेंगे, जहां पर उन्होंने 3 बार ग्रैंडस्लैम जीता है।

और पढ़ें: PKL 2022: दबंग दिल्ली ने हरियाणा स्टीलर्स पर दर्ज की रोमांचक जीत, 28-25 से हराया

गौरतलब है कि जोकोविच ने पहले ऑस्ट्रेलिया सरकार की ओर से वीजा कैंसिल करने को लेकर कोर्ट में अपील की थी, जिसके बाद अदालत ने फैसला उनके पक्ष में सुनाया था और उन्हें ऑस्ट्रेलियन ओपन में हिस्सा लेने की छूट दी थी लेकिन बाद में ऑस्ट्रेलिया के इमिग्रेशन मंत्री ने विशेषाधिकार का इस्तेमाल कर फिर से वीजा कैंसिल कर दिया। इसको लेकर जोकोविच ने एक बार फिर अदालत का दरवाजा खटखटाया जिसके जवाब में चीफ जस्टिस जेम्स एलसॉप ने फैसला सरकार के पक्ष में सुनाया और जोकोविच को वापस सर्बिया लौटना पड़ा।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+