सेरेना विलियम्स ने शेयर की बेटी के साथ खूबसूरत फुटेज, सन्यास के बाद ऐसी है लाइफ

टेनिस स्टार सेरेना विलियम्स (Serena Williams) 40 साल की उम्र में खेल से सन्यास लेने के बाद अपने परिवार के साथ समय बिता रही हैं। उन्होंने अपनी बेटी ओलम्पिया (Olympia Williams) के साथ खूबसूरत तस्वीरें शेयर की हैं। जिसमें वो मस्ती करती नजर आ रही है। दरअसल, सेरेना ने अपने करियर के पीक पर बेटी के साथ इसी खास पल को एंज्वॉय करने के लिए टेनिस (Tennis) को अलविदा कह दिया। ताजा तस्वीरों में देखा जा सकता है कि वो कैसे अपनी बेटी की साथ खूबसूरत पलों का आनंद ले रही हैं।

परिवार के साथ समय बिता रही सेरेना

परिवार के साथ समय बिता रही सेरेना

खेल से सन्यास लेने के बाद सेरेन ने कहा, "मेरे लिए अब वो चीजें महत्वपूर्ण हैं जो मेरे मन का शांति और आनंद देती हैं। अब मैं अपने परिवार और अपनी बेटी के साथ समय बिताना चाहती हूं।" सन्यास के बाद अब सेरेना अपने परिवार के साथ क्वालिटी टाइम स्पेंट कर रहीं है। वो अक्सर सोशल मीडिया पर अपनी बेटी और पति के साथ तस्वीरें शेयर करती रहती हैं। जिससे पता चलता है कि करियर को विराम देने के बाद वो अपना अधिकतर समय परिवार को दे रही हैं।

बेटी के साथ खूबसूरत तस्वीरें

बेटी के साथ खूबसूरत तस्वीरें

सेरेना विलियम्स ने हाल ही में एक प्यारी तस्वीर शेयर की है। जिसमें वो अपनी बेटी से साथ बैठी हैं। उनकी बेटी बिल्ली का खिलौना बना रही है। इस दौरान सेरेना भी अपनी लाडली के साथ मस्ती के मूड में दिखाई दे रही हैं।

खिलौने को बताया 'बिल्ली'

खिलौने को बताया 'बिल्ली'

इस दौरान जब विलियम्स ने अपनी बेटी से पूछा ये क्या है तो उनसे जवाब दिया 'बिल्ली का खिलौना'। जिसके बाद सेरेना ने ये फुटेज सोशल मीडिया पर शेयर कर दिया। इससे पहले सेरेना ने एक खास वीडियो शेयर किया। जिसमें वो ओलंपिया के बाल संवारती नजर आ रही हैं। इसके बाद वो अपनी बेटी को पढ़ा रही हैं। सेरेना ने पहला वीडियो टिकटॉक पर शेयर किया है। जबकि दूसरा इंटाग्राम पर है।

सेरेना ले चुकी हैं सन्यास

सेरेना ले चुकी हैं सन्यास

अमेरिका ओपन 2022 में सेरेना विलियम्स ने टेनिस को अलविदा कह चुकी हैं। इसी के साथ सेरेना ने अपने 27 साल के करियर पर विराम ला दिया। अपने प्रोफेसनल करियर के दौरान उन्होंने 23 ग्रैंड स्लैम के साथ चार ओलिंपिक पदक भी जीते।

विलियम्स ने बदला खेल, बनीं कोच

विलियम्स ने बदला खेल, बनीं कोच

सेरेना विलियम्स दुनिया की सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ियों में से एक हैं। सन्यास के बाद अब उन्होंने अपना करियर में बदलाव किया है। अब वो टेनिस छोड़कर फुटबॉल की कोच बन चुकी हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+