India vs Malaysia:'हॉकी में भारत का प्रदर्शन, गर्व का विषय',PM Modi ने दी खिलाड़ियों को बधाई

एशियन चैंपियंस ट्रॉफी के फाइनल मैच में भारतीय पुरुष हॉकी टीम की जीत पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भारतीय खिलाड़ियों को बधाई दी है। पीएम ने कहा कि कहा कि खिलाड़ियों का असाधारण प्रदर्शन देश के लिए गर्व का विषय है।

PM Modi congratulates Indian Hockey players: एशियन चैंपियंस ट्रॉफी (पुरुष) (Men's Asian Champions Trophy) के फाइनल में जीतकर भारत ने ट्रॉफी कपर कब्जा कर लिया है। फाइनल में भारत ने दो गोल से पिछड़ने के बाद आश्चर्यजनकर रूप से वापसी की और 4-3 से गेम जीतकर प्रतियोगिता के इतिहास में भारत को हॉकी की सबसे सफल टीम साबित कर दिया। भारत की इस जीत पर पीएम मोदी ने भारतीय हॉकी खिलाड़ियों को बधाई दी है।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शनिवार को मलेशिया के खिलाफ एशियाई चैंपियंस ट्रॉफी फाइनल में जीत के बाद भारतीय पुरुष हॉकी टीम को शुभकामनाएं दीं। उन्होंने एक्स यानी ट्वीटर पर शेयर किए गए अपसे संदेश में लिखा, "एशियाई चैम्पियनशिप में शानदार जीत पर हमारी पुरुष हॉकी टीम को बधाई! यह भारत की चौथी जीत है और यह अथक समर्पण, कठोर प्रशिक्षण और अडिगता को दर्शाती है।" हमारे खिलाड़ियों का दृढ़ संकल्प। उनके असाधारण प्रदर्शन ने पूरे देश में बहुत गर्व की भावना जगाई है। हमारे खिलाड़ियों को उनके भविष्य के प्रयासों के लिए शुभकामनाएं।"

PM Modi congratulates Indian Hockey players

वहीं केंद्रीय खेल मंत्री अनुराग ठाकुर ने भारतीय हॉकी खिलाड़ियों के प्रदर्शन की जमकर तारीफ की। उन्होंने कहा, "...क्या फाइनल है। ये बेहद रोमांचक रहा और सर्वश्रेष्ठ टीम ने जीत हासिल की...यह तो बस शुरुआत है और मुझे यकीन है कि एशियाई खेलों में हॉकी अच्छा प्रदर्शन करेगी और भारत अच्छा प्रदर्शन करेगा। हम अब तक का सबसे बड़ा पदक जीतेंगे।"

खेल मंत्री ने इससे पहले एक ट्वीट में कहा, "चेन्नई के मेयर राधाकृष्णन हॉकी स्टेडियम में फाइनल का रोमांचक रोमांच देखा! हाफ टाइम में 1-3 से पीछे थे। ऐसे में 4-3 के साथ रिकॉर्ड चौथी एशियाई चैंपियंस ट्रॉफी जीतना आश्चर्य की बात है। टीम को मेरी हार्दिक बधाई। आपने हार के जबड़े से जीत छीन ली है।"

एशियन चैंपियंस ट्रॉफी जीतने के बाद भारतीय पुरुष हॉकी टीम के मुख्य कोच क्रेग फुल्टन काफी उत्साहित दिखे। उन्होंने कहा कि मलेशिया को (4-3) से जीतने के बाद उन्होंने कहा, "चैंपियन बनकर अच्छा लग रहा है...।"

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+