पेरिस ओलंपिक में बांटे जाएंगे 3 लाख कंडोम, तैराक ने बताया- 75 फीसदी खिलाड़ी करते हैं सेक्स
पेरिस ओलंपिक एक पुरानी परंपरा को पुनर्जीवित करने के लिए तैयार है। एक बार फिर से ओलंपिक आयोजन के दौरान एथलीटों को हजारों कंडोम बांटे जाएंगे। पिछली बार टोक्यो ओलंपिक कोरोना की वजह से एक साल की देरी से 2021 में हुआ था। इस दौरान कोरोना के खतरे को देखते हुए इंटीमेसी पर प्रतिबंध लगा दिया गया था।
इस बार पेरिस ओलंपिक में इंटीमेसी पर से प्रतिबंध हटा दिया गया है। ओलंपिक विलेज के निदेशक लॉरेंट माइकॉड ने स्काई न्यूज के साथ एक साक्षात्कार में बताया किया कि इस बार 14,250 एथलीटों के लिए 300,000 कंडोम बांटा जाएगा। पेरिस ओलंपिक 26 जुलाई से 11 अगस्त तक चलेंगे।

ओलंपिक में कंडोम बांटने की शुरुआत साल 1988 से शुरू हुई थी। दरअसल ओलंपिक के दौरान छतों पर भारी मात्रा में कंडोम पाए जाने के बाद ओलंपिक एसोसिएशन ने आउटडोर सेक्स पर प्रतिबंध लगा दिया। इसके बाद कंडोम बांटे जाने की शुरुआत हुई थी। HIV और एड्स के प्रति लोगों में जागरूकता फैलाने के लिए ये पहल की गई थी।
कोरोना की वजह से लगा प्रतिबंध
पिछले ओलंपिक के दौरान टोक्यो में 150,000 कंडोम बांटे गए थे। हालांकि बाद में अधिकारियों ने COVID महामारी के कारण एथलीटों पर इंटीमेसी को लेकर प्रतिबंध लगा दिया था। इस दौरान एक दूसरे व्यक्ति से साढ़े छह फीट की दूरी रखने का निर्देश दिया गया था। एथलीटों को गले लगने और हाथ मिलाने जैसे अनावश्यक स्पर्श से बचने की सलाह दी गई थी।
हालांकि प्रचलित धारणा है कि ये कंडोम खिलाड़ियों को सेक्स करने के लिए बांटे जाते हैं। जबकि अधिकारियों के मुताबिक खिलाड़ियों को एचआईवी और एड्स के बारे में जागरूकता फैलाने के लिए कंडोम बांटा जाता है।
आपको बता दें कि 2016 में हुए रियो डी जनेरियो ओलंपिक में साढ़े चार लाख कंडोम बांटे गए थे। इससे पहले बीजिंग ओलंपिक में भी 4 लाख से अधिक कंडोम बांटे गए थे। सिडनी में हुए 2000 ओलंपिक में 70 हजार कंडोम बांटे गए थे। लेकिन ये कुछ ही दिनों में समाप्त हो गए जिसके बाद कई हजार कंडोम और मंगवाने पड़े।
ओलंपिक में टिंडर की डिमांड
इससे पहले ओलंपिक तैराक रयान लोचटे ने 2012 ग्रीष्मकालीन ओलंपिक से पहले ईएसपीएन को एक इंटरव्यू में बताया था कि '70 से 75 प्रतिशत एथलीट' ओलंपिक में सेक्स करते हैं। लोचटे ने खुलासा किया था कि ओलंपिक के दौरान टिंडर जैसे ऐप की खेलगांव में खूब डिमांड होती है।
स्विंमिंग एथलीट्स की अधिक दिलचस्पी
लोचटे ने कहा कि स्विमिंग के खिलाड़ी सेक्शुअल एक्टिविटी में ज्यादा रुचि लेते हैं। इसके पीछे की वजह ये है कि उनके खेल का जल्दी समापन हो जाता है। खेल प्रतियोगिता समाप्त होने के कारण इन खिलाड़ियों के पास ज्यादा समय होता है और ये समय वे मौज मस्ती में खर्च करते हैं।
2012 में गे ऐप क्रैश
मिरर की एक रिपोर्ट में खुलासा किया गया था कि साल 2012 में ओलंपिक एथलीटों के लंदन पहुंचते ही गे ऐप ग्रिंडर क्रैश हो गया था। अमेरिकी फुटबॉल स्टार होप सोलो ने ईएसपीएन को एक इंटरव्यू में बताया, "मैंने लोगों को खुले में सेक्स करते देखा है। घास पर, इमारतों के बीच, लोग कहीं भी सेक्स कर रहे हैं।"












Click it and Unblock the Notifications