Tennis US Open 2022: लाइव मैच के बीच गांजा फूंक रहा था शख्स, प्लेयर को खुद करनी पड़ी शिकायत

नई दिल्ली, 01 सितंबर। स्पोर्ट्स लवर खेल के मैदान में जमकर एंज्वॉय करते हैं। अगर लाइव मैच के दौरान कोई दर्शक गांजा फूंक रहा हो ये एक अजीब सी बात लगती है। लेकिन अमेरिका में जारी साल के आखिरी टेनिस ग्रैंड स्लैम टूर्नामेंट यूएस ओपन 2022 के दौरान ये देखेने को मिला। जिस पर प्लेयर को खुद आपत्ति जतानी पड़ी। ऑस्ट्रेलिया के स्टार प्लेयर निक किर्गियोस खुद इसकी शिकायत की है।

Nick Kyrgios

टेनिस ग्रैंड स्लैम टूर्नामेंट यूएस ओपन मे खेले जा मैच के बेहद चौंकाने वाली घटना हुई। निक किर्गियोस और फ्रांस के बेंजामिन बोंजी के बीच मैच खेला जा रहा था। पहला राउंड निक ने 7-6 के अंतर से जीत लिया था। दूसरे राउंड का खेल जारी ही था कि इस बीच आस्ट्रेलियाई टेनिस प्लेयर निक किर्गियोस ने कोर्ट में एक व्यक्ति को गांजा पीते देखा। जिसके बाद इसकी शिकायत उन्होंने चेयर अंपायर से की। उन्होंने चेयर अंपायर को बताया कि दर्शकों के बीच में बैठा एक शख्स गांजा फूंक रहा है। निक ने कहा कि उन्हें अस्थमा है और गांजे के धुएं से उन्हें दिक्कत हो रही है।

मुझे गंभीर अस्थमा है- निक किर्गियोस
आस्ट्रेलियाई टेनिस प्लेयर नि किर्गियोस ने शिकायत के बाद कहा कि शायद ये लोगों को पता नहीं है कि उन्हें अस्थमा है। निक ने कहा कि ज्यादा दौड़ने या फिर धुएं में सांस लेने से उन्हें दिक्कत होती है। निक अंपायर को स्योर किया की उन्हें धुएं से गंभीर समस्या हो सकती है। शख्स की स्मोकिंग को लेकर किर्गियोस की शिकायत के बाद शख्स को टेनिस कोर्ट के पास में स्मोकिंग ना करे की वार्निग दी गई।

ऐसी ही शिकायत के बाद बुरे फंसे निक किर्गियोस
टेनिस खिलाड़ी निक किर्गियोस ने इसी साल विम्बलडन में एक ऐसी ही शिकायत को लेकर चर्चा में रहे। दरअसल, फाइनल के दौरान ही किर्गियोस ने एक महिला फैन को लेकर शिकायत की थी कि वोज्यादा ही नशे में है और बार बार उन्हें परेशान कर रही है, जिसके बाद महिला को बाहर निकाल दिया था। इसके बाद किर्गियोस पर उस महिला फैन ने मानहानि का केस दर्ज करा दिया है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+