'मेरी वाली सबसे अलग है...ये कभी मत सोचना...', MS धोनी ने कुंवारों को दिया खास ज्ञान, वायरल हुआ Video
MS Dhoni Viral Video: कैप्टन कूल महेंद्र सिंह धोनी भले ही मैदान से बाहर हों, लेकिन वह हमेशा भारत के सबसे पसंदीदा क्रिकेटरों में से एक हैं। दुनिया के बेस्ट फिनिशर एमएस धोनी के प्रति उनके फैंस की दीवानगी कमाल की है। अपने शांत स्वभाव के लिए जाने जाने वाले एमएस धोनी चाहे वह मैदान के बाहर हो या मैदान में, उनके चेहरे पर कभी भी गुस्से का कोई संकेत नहीं होता है। धोनी का दिमाग जितना क्रिकेट में चलता है, उतना ही जबरदस्त उनका ह्यूमर है।
एमएस धोनी के ह्यूमर से जुड़ा एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। हाल ही में धोनी एक कार्यक्रम में गए थे, जहां वह सभी लड़कों, खासकर कुंवारों को रिलेशनशिप पर सलाह देते दिखाई दे रहे हैं। महेंद्र सिंह धोनी का बैचलरों के सलाह देते वीडियो फैंस को काफी पसंद आ रहा है।

'मेरी वाली अलग है, ये कभी मत सोचना...'
शादी और रिलेशनशिप के बारे में एक कार्यक्रम में बात करते हुए एमएस धोनी ने कहा, 'अगर आपको ऐसा लगता है कि जिसके साथ आप सच में खुश हैं, तो प्लीज आप उससे शादी कीजिए।'
एमएस धोनी ने आगे कहा, 'मैं यहां मौजूद सभी कुंवारे लोगों, खासकर जिनकी कोई गर्लफ्रेंड है, मैं आपकी इस गलतफहमी को दूर करना चाहता हूं। यह कभी मत सोचो कि 'मेरी वाली अलग है।'
इस कार्यक्रम में धोनी ने यह भी कहा कि वो एक अच्छे क्रिकेटर से ज्यादा ये चाहते हैं कि लोग उन्हें एक अच्छे इंसान की तरह याद रखें। धोनी ने इस कार्यक्रम में अपने घुटने की चोट पर भी बात की है।
फैंस धोनी के वीडियो पर कर रहे हैं रिएक्ट
मैदान पर अचूक रणनीति के लिए मशहूर कप्तान महेंद्र सिंह धोनी के इस वीडियो पर फैंस की इंटरेस्टिंग प्रतिक्रिया दे रहे हैं। धोनी के इस वीडियो पर मीम्स और कॉमेंट्स की बाढ़ आ गई। एक यूजर ने लिखा, 'धोनी भाई, रिलेशनशिप एडवाइस दे रहे हैं।' एक यूजर ने लिखा,'माही भाई आप भी ना...।'
बता दें कि धोनी ने आखिरी बार 2019 विश्व कप के सेमीफाइनल में भारत के लिए मैच खेला था। धोनी ने 15 अगस्त 2020 को रिटायरमेंट का ऐलान कर दिया था। धोनी फिलहाल इंडियन प्रीमियर लीग खेल रहे हैं। वह चेन्नई सुपर किंग्स के कैप्टन हैं। चेन्नई सुपर किंग्स आईपीएल पांच बार जीत चुकी है।












Click it and Unblock the Notifications