Zurich Diamond League: गोल्ड से चूके नीरज चोपड़ा, डायमंड लीग में मिला दूसरा स्थान
Zurich Diamond League: नए वर्ल्ड चैंपियन नीरज चोपड़ा अपनी गोल्डन हैट्रिक से चूक गए हैं।भारत के 'गोल्डन बॉय' नीरज चोपड़ा को ज्यूरिख डायमंड लीग में दूसरे स्थान से संतोष करना पड़ा है।
एथलीट नीरज चोपड़ा ने 85.71 मीटर के बेस्ट अटेम्प्ट के साथ सिल्वर मेडल अपने नाम किया है। ऐसे में अब नीरज चोपड़ा ने यूजीन में होने वाले डायमंड लीग फाइनल के लिए क्वालिफाई कर लिया है।

स्विट्जरलैंड के ज्यूरिख शहर में आयोजित ज्यूरिख डायमंड लीग में विश्व चैंपियन और ओलंपिक स्वर्ण पदक विजेता नीरज चोपड़ा ने पुरुषों की भाला फेंक में 85.71 मीटर के बेस्ट थ्रो के साथ दूसरा स्थान हासिल किया।
वहीं चेक गणराज्य के जैकब वाडलेच पहले नंबर पर रहे। विश्व चैंपियनशिप में कांस्य जीतने वाले वाडलेच ने 85.86 मीटर के बेस्ट थ्रो के साथ पहला स्थान हासिल किया। वहीं नए वर्ल्ड चैंपियन नीरज चोपड़ा सिर्फ 15 सेमी से जैकब वाडलेच से पीछे रह गए।
नीरज चोपड़ा ने दूसरा स्थान हासिल किया, जबकि तीसरे नंबर पर जर्मनी के जूलियन वेबर 85.04 मीटर थ्रो के साथ ब्रॉन्ज मेडल जीता।
लॉन्ग जंप में मुरली श्रीशंकर का पांचवा स्थान
वहीं, ज्यूरिख डायमंड लीग के लॉन्ग जंप इवेंट में भारत के मुरली श्रीशंकर पांचवें स्थान पर रहे। भारत के मुरली श्रीशंकर 7.99 मीटर की सर्वश्रेष्ठ छलांग के साथ पुरुषों की लंबी कूद स्पर्धा में पांचवें नंबर पर रहे। ग्रीस के मिल्टिडियास टेंटोग्लू ने 8.20 मीटर की छलांग के साथ स्वर्ण पदक जीता, जबकि तमय गेल ने 8.07 मीटर की छलांग के साथ दूसरा स्थान हासिल किया। तीसरा स्थान 8.05 मीटर की छलांग के साथ यूएसए के लॉसन जेरियन को मिला।












Click it and Unblock the Notifications