वर्ल्ड चैंपियन बनने से एक कदम दूर धांसू फाइटर, 30 से 40 किलोमीटर सफर तय कर हासिल किया मुकाम
थाई फाइटर योड-आईक्यू चैंपियन बनने से सिर्फ एक कदम दूर हैं। उनकी सालों की मेहनत और जिम में बहाया गया पसीना शुक्रवार, 11 सितंबर को रंग लाने वाला है, अब उनकी मेहनत का फल मिलने में कुछ ही समय बाकी है।
24 वर्षीय एथलीट ONE Championship के अगले शो The Inner Circle 30 के मेन इवेंट मैच में मौजूदा ONE बेंटमवेट मॉय थाई वर्ल्ड चैंपियन रैम्बोलैक को खिताब के लिए टक्कर देते हुए नजर आएंगे। इस इवेंट का आयोजन live.onefc.com पर किया जाएगा। इस शानदार खिताबी मैच से पहले जानते हैं कि योड-आईक्यू को यहां तक पहुंचने के लिए क्या करना पड़ा।

माता-पिता ने दिया पूरा समर्थन
किसी भी खिलाड़ी की सफलता में उसके परिवार का बहुत बड़ा योगदान रहता है और योड-आईक्यू को अपने माता-पिता का भरपूर साथ मिला। माता-पिता बेटे को मोटरसाइकिल पर बैठाकर लंबी दूरी रोजाना तय करते थे ताकि उसे अच्छी से अच्छी ट्रेनिंग मिल सके।
उन्होंने मां-बाप के योगदान पर कहा, "मेरे माता-पिता ने मेरा बहुत ध्यान रखा। वे मुझे रोजाना ट्रेनिंग के लिए 30-40 किलोमीटर का सफर करते थे। मुझे पढ़ाई के साथ-साथ रोजाना ट्रेनिंग भी करनी पड़ती थी। लेकिन हमने इसे अच्छे से किया।"
टीम के दूसरे चैंपियनों की राह पर चलने की ख्वाहिश
मां-बाप का वह त्याग रंग लाया और अब 24 वर्षीय फाइटर अब शानदार लय से गुजर रहे हैं। उन्होंने 2023 में ONE में कदम रखने के बाद एक के बाद एक शानदार जीत हासिल कीं। इसकी वजह से उन्हें 1,00,000 यूएस डॉलर का मेन रोस्टर कॉन्ट्रैक्ट भी हासिल हुआ।
पिछले मैच में अपराजित फाइटर को हराने और लगातार दस मैचों को जीतने के बाद वर्ल्ड चैंपियनशिप मैच में उतरेंगे। उन्हें पीके साइन्चाई जिम में तवनचाई और प्राजनचाई के रूप में बेहतरीन ONE वर्ल्ड चैंपियंस से ट्रेनिंग मिल रही है। वह उन्हीं के नक्शे-कदम पर आगे बढ़ना चाहते हैं।
उन्होंने बताया, "याद है कि तवनचाई ने मुझे कहा था कि वह वर्ल्ड चैंपियन बनेंगे और मुझे उनके दिखाए रास्ते पर चलना होगा। अब मेरा वह दिन गया है, जब मैं उनकी बराबरी करूं।"


Click it and Unblock the Notifications
