Wimbledon 2023: विंबलडन के लिए कब और कहां होगी लाइव स्ट्रीमिंग, जानें पूरा शेड्यूल
Wimbledon 2023: इस साल के तीसरे ग्रैंड स्लैम के आयोजन का समय आ चुका है। विंबलडन का 136वां संस्करण आज, तीन जुलाई से लंदन में शुरू हो रहा है, जोकि ऑल इंग्लैंड क्लब में खेला जाएगा। इस दौरान नोवाक जोकोविच SW19 में लगातार पांचवें और सेंटर कोर्ट में कुल मिलाकर आठवें खिताब के लिए रोजर फेडरर के रिकॉर्ड की बराबरी करने की कोशिश करेंगे।
महिला वर्ग में मौजूदा महिला चैंपियन ऐलेना रयबाकिना मंगलवार को अमेरिकी शेल्बी रोजर्स के खिलाफ खेल की शुरुआत करेंगी। ऐलेना ने पिछले साल ऑल इंग्लैंड क्लब में अपनी पहली स्लैम ट्रॉफी जीती थी। इसके अलावा शीर्ष क्रम की इगा स्विएटेक सोमवार को झू लिन के खिलाफ डेब्यू करेंगी। इगा ने फ्रेंच ओपन में अपनी चौथी बड़ी चैंपियनशिप जीती थी।

इस साल विंबलडन में एक महत्वपूर्ण बदलाव यह देखने को मिलेगा कि रूस और बेलारूस के खिलाड़ी वापस आएंगे। फरवरी 2022 में बेलारूस की मदद से रूस द्वारा यूक्रेन पर किए गए हमले के कारण एक साल पहले ऑल इंग्लैंड क्लब द्वारा उन पर प्रतिबंध लगा दिया गया था।
दरअसल, टेनिस में हर साल चार ग्रैंडस्लैम आयोजित किए जाते हैं। इसकी शुरुआत जनवरी में ऑस्ट्रेलियन ओपन से होती है। इसके बाद मई और जून में फ्रेंच ओपन का आयोजन किया जाता है, और जुलाई में विंबलडन का आयोजन किया जाता है, जोकि ग्रास कोर्ट में खेला जाता है। अगस्त-सितंबर में यूएस ओपन होता है, जोकि साल का आखिरी ग्रैंडस्लैम होता है।
विंबलडन 2023 कब होगा?
विंबलडन 2023 सोमवार, 3 जुलाई को शुरू होगा और रविवार 16 जुलाई को समाप्त होगा।
विंबलडन 2023 कहां होगा?
विंबलडन 2023 ऑल इंग्लैंड क्लब, SW19, लंदन में आयोजित किया जाएगा।
विंबलडन 2023 का प्रसारण कितने बजे होगा?
विंबलडन 2023 का लाइव प्रसारण भारतीय समयानुसार दोपहर 3:30 बजे से शुरू होगा।
भारत में विंबलडन 2023 का प्रसारण कौन से टीवी चैनल करेंगे?
विंबलडन 2023 का प्रसारण स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क पर किया जाएगा।
भारत में विंबलडन 2023 की लाइव स्ट्रीमिंग कहां देखें?
विंबलडन 2023 की लाइव स्ट्रीमिंग भारत में हॉटस्टार ऐप पर उपलब्ध होगी।
-
Gold Silver Rate Today: सोने चांदी में जबरदस्त गिरावट, गोल्ड 8000, सिल्वर 13,000 सस्ता, अब ये है लेटेस्ट रेट -
LPG Cylinder Price Today: आज बदल गए रसोई गैस के दाम? सिलेंडर बुक करने से पहले चेक करें नई रेट लिस्ट -
'Monalisa को दीदी बोलता था और फिर जो किया', शादी के 13 दिन बाद चाचा का शॉकिंग खुलासा, बताया मुस्लिम पति का सच -
Silver Rate Today: चांदी भरभरा कर धड़ाम! ₹10,500 हुई सस्ती, 100 ग्राम के भाव ने तोड़ा रिकॉर्ड, ये है रेट -
Gold Rate Today: सोने के दामों में भारी गिरावट,₹10,000 गिरे दाम, दिल्ली से पटना तक ये है 22k से 18k के भाव -
'शूटिंग सेट पर ले जाकर कपड़े उतरवा देते थे', सलमान खान की 'हीरोइन' का सनसनीखेज खुलासा, ऐसे बर्बाद हुआ करियर -
Bengaluru Chennai Expressway: 7 घंटे का सफर अब 3 घंटे में, एक्सप्रेसवे से बदलेगी दो शहरों की रोड कनेक्टिविटी -
VIDEO: BJP नेता माधवी लता ने एयरपोर्ट पर क्या किया जो मच गया बवाल! एयरपोर्ट अथॉरिटी से कार्रवाई की मांग -
Delhi NCR Weather Today: दिल्ली-NCR में होगी झमाझम बारिश, दिन में छाएगा अंधेरा, गिरेगा तापमान -
युद्ध के बीच ईरान ने ट्रंप को भेजा ‘बेशकीमती तोहफा’, आखिर क्या है यह रहस्यमयी गिफ्ट -
Gold Silver Price: सोना 13% डाउन, चांदी 20% लुढ़की, मार्केट का हाल देख निवेशक परेशान -
Mumbai Gold Silver Rate Today: सोने-चांदी की कीमतों में जारी है गिरावट, कहां पहुंचा रेट?












Click it and Unblock the Notifications