क्या फिर से होगी नीरज और पाकिस्तान के नदीम के बीच टक्कर, भारत में कब और कहां होगा जैवेलिन थ्रो टूर्नामेंट
IND vs PAK: नीरज चोपड़ा को लेकर फैन्स में काफी उत्साह देखने को मिल रहा है। पिछले दो ओलंपिक गेम्स में मेडल जीतने के बाद वह हीरो से कम नहीं हैं। नीरज चोपड़ा को जैवेलिन थ्रो के दिग्गजों की लिस्ट में गिना जाता है। पिछले ओलंपिक गेम्स में वह सिल्वर मेडल जीतने में सफल रहे थे।
इस बीच भारत में एथलेटिक्स इवेंट होना है। भारत इस बड़े इवेंट की मेजबानी करने जा रहा है।भारतीय एथलेटिक्स महासंघ ने इसकी घोषणा भी कर दी है। वार्षिक बैठक के बाद इस फैसले के बारे में बताया गया। दुनिया के स्टार जैवेलिन थ्रोअर इस प्रतिस्पर्धा में हिस्सा लेंगे।

नीरज चोपड़ा इस इवेंट में मुख्य आकर्षण का केंद्र होंगे। उनके अलावा भी कई एथलीट होंगे। वर्ल्ड के दस स्टार एथलीट इस इवेंट में हिस्सा लेने वाले हैं। पेरिस ओलंपिक में पाकिस्तान के अरशद नदीम को टॉप स्थान मिल था और वह गोल्ड मेडल जीतने में सफल रहे थे।
नीरज vs नदीम मैच का इंतजार
नीरज चोपड़ा दूसरे स्थान के साथ सिल्वर मेडल हासिल करने में सफल रहे थे। इस बीच एक बार फिर से दोनों के बीच मैच देखने की इच्छा हर दर्शक की है। सवाल भी यही उठ रहा है कि क्या नीरज और नदीम के बीच एक बार फिर से जैवेलिन में स्पर्धा होने वाली है।
इस साल भारत में होना है इवेंट
भारत में यह इवेंट इस साल सितम्बर में होना है। इससे एथलेटिक्स में भारत की ताकत का भी पता चलेगा क्योंकि वर्ल्ड क्लास इवेंट से देश की साख में वृद्धि होती है। भारतीय फैन्स में भी भाला फेंक प्रतियोगिता के प्रति ख़ासा क्रेज है, इस वजह से इवेंट में चार चाँद लग जाएंगे।
टॉप एथलीट लेंगे हिस्सा
दुनिया के टॉप एथलीट आएँगे, तो नदीम भी इस इवेंट का हिस्सा हो सकते हैं। अरशद नदीम ने पेरिस में गोल्ड मेडल जीता था। ऐसे में उनको नजरअंदाज नहीं किया जा सकता है। वह टॉप एथलीटों में गिने जाते हैं। उनके आने से यह इवेंट भारत बनाम पाकिस्तान बन जाएगा।












Click it and Unblock the Notifications