भारतीय हॉकी टीम की जर्सी को लेकर बवाल, क्यों किया गया भगवा रंग? बड़ा कारण आया सामने

Hockey India: भारतीय हॉकी टीम आईएचएफ विश्व कप में खेलने के लिए बेल्जियम और नीदरलैंड्स जाने वाली है। इससे पहले जर्सी को लेकर विवाद देखने को मिला है। दरअसल जर्सी का रंग बदलने को लेकर अपत्ति जताई गई है। हॉकी इंडिया ने जर्सी का रंग बदलने का कारण भी बताया है।

पूर्व कप्तान वीरेन रास्किन्हा ने जर्सी का रंग भगवा करने को लेकर आपत्ति जताई। उनका कहना था कि टीम वर्षों से नीले रंग में खेलती आई है। फैंस को भी अपनी टीम इसी रंग में अच्छी लगती है। विवाद के बाद हॉकी इंडिया ने इस मामले पर अपनी सफाई दी।

Hockey India

हॉकी इंडिया ने जर्सी का कलर बदलने के पीछे एक तकनीकी कारण दिया गया। इसमें बताया गया कि टर्फ नीले रंग का होता है। इंटरनेशनल गेम्स में अब नीला रंग ही मानक होता है। ऐसे में टर्फ और जर्सी का कलर समान हो जाता है। एक जैसा रंग होने के कारण प्लेयर्स को देखने में परेशानी का सामना करना पड़ता है।

इसके बाद विचार विमर्श हुआ कि आखिर किस रंग की जर्सी रखनी चाहिए। कोचों और प्लेयर्स ने केसरिया और पीले रंग जैसे ऑप्शन रखे। बाद में केसरिया रंग के ऊपर सहमति बनी, जिसका एक अलग महत्व शौर्य से जुड़ा हुआ है। केसरिया नेशनल फ्लैग में भी है, इसे त्याग, राष्ट्रीय गौरव और साहस का प्रतीक माना जाता है। इस वजह से इसी रंग को जर्सी के लिए सलेक्ट कर लिया गया।

कांग्रेस सांसद प्रियंका गांधी वाड्रा ने भी इस मामले पर अपनी प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि चाहे वे यूनिफॉर्म बदलें या शिक्षा नीति के जरिए फिर से नया इतिहास लिखने का प्रयास करें, देश के युवाओं ने अपना फैसला बता दिया था। जंतर-मंतर पर देश के युवा जो कर रहे, तो वही देश की आवाज है।

हालांकि हॉकी इंडिया ने पहले ही साफ़ कहा है कि जर्सी का एंग बदलने के लिए कोई दबाव नहीं है। हमें इंटरनल फीडबैक के बाद तकनीकी कारणों से रंग बदलने का फैसला लिया है, ताकि एक बड़े इवेंट में कोई परेशानी का सामना नहीं करना पड़े।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+