Paris Olympics: एचएस प्रणॉय की जीत हुई या हार? जानें उनके पहले गेम का क्या रहा रिजल्ट

Paris Olympics: बैडमिंटन के पुरुष सिंगल्स में भारत के एचएस प्रणॉय और जर्मनी के फेबियन रोथ के बीच मुकाबला खेला गया। पहले सेट में कांटे की टक्कर हुई लेकिन अंत में भारतीय शटलर ने बाजी मार ली। दूसरे सेट में प्रणॉय को ज्यादा परेशानी नहीं हुई।

मुकाबला शुरू होने पर प्रणॉय अच्छी लय में दिख रहे थे और शुरुआत में दो अंक लेकर बढ़त हासिल करने में सफल रहे थे लेकिन बाद में कुछ गलतियाँ हुई और फेबियन को भी अंक मिले। पहले सेट में ब्रेक तक प्रणॉय के पास सिर्फ एक अंक की लीड थी और स्कोर 11-10 था।

hs prannoy

ब्रेक के बाद आने पर फेबियन ने अच्छा खेल दिखाया और प्रणॉय के ऊपर तीन अंकों की लीड हासिल कर ली। इसके बाद प्रणॉय ने वापसी की और लीड को क्रॉस करते हुए गेम पॉइंट तक चले गए अंत में सेट अपने नाम कर लिया। उन्होंने 21-19 से पहला सेट अपने नाम कर लिया।

पहले सेट की तुलना में दूसरे सेट के दौरान प्रणॉय ज्यादा धांसू रहे और फेबियन रोथ ने गलतियाँ करते हुए गेम भारतीय शटलर की तरफ जाने दिया। इस सेट को प्रणॉय ने आसानी से अपने नाम कर लिया। उन्होंने 21-12 से इसे जीतकर मुकाबला भी अपने नाम कर लिया। वह 2-0 से जीत दर्ज करने में सफल रहे।

बैडमिंटन में ही आज महिला सिंगल्स के दौरान पीवी सिन्धु का जलवा देखने को मिला, सिन्धु ने भी सीधे सेटों में अपना मुकाबला जीत लिया। उन्होंने अपने मुकाबले में मालदीव की शटलर को पराजित किया। लक्ष्य सेन ने भी अपना मैच जीता था।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+