सानिया, सिंधु, मनु भाकर और जेमिमा रोड्रिग्स में कौन ज्यादा अमीर? किसकी नेटवर्थ और फैन फॉलोइंग ने किया हैरान
भारतीय महिला प्लेयर्स ने समय-समय पर देश का नाम रोशन किया है। ताजा मामले को लिया जाए, तो मनु भाकर सबसे ज्यादा सुर्ख़ियों में रही हैं। पेरिस ओलंपिक में दो मेडल जीतने वाली मनु भाकर रातोंरात स्टार बन गईं और फैन्स उनकी झलक पाने के लिए उत्सुक रहते हैं।
उनके अलावा सानिया मिर्जा ने टेनिस में जलवा दिखाया था। पीवी सिंधु ने ओलंपिक में दो बार मेडल हासिल किया था। उनके अलावा भारतीय महिला क्रिकेट टीम में जेमिमा रोड्रिग्स भी कम नहीं हैं। ये चारों महिलाओं को सुंदरता के मामले में भी कम नहीं आँका जा सकता। चारों में किसके पास ज्यादा पैसा है और सोशल मीडिया पर कितनी फैन फॉलोइंग है, यह देखने के लिए एक तुलनात्मक अध्ययन किया गया है।

सानिया मिर्ज़ा
टेनिस से दुनिया भर में छा जाने वाली सानिया मिर्जा की नेट वर्थ 216 करोड़ बताई जाती है। उनकी ज्यादातर कमाई ब्रांड एंडोर्समेंट से होती हैं। सानिया मिर्जा का दुबई में घर है और इन्स्टाग्राम से भी वह अच्छी कमाई कर लेती हैं। खेल छोड़ने के बाद भी उनके धन में कमी नहीं आई है। इन्स्टाग्राम पर सानिया को 1 करोड़ 30 लाख से ज्यादा लोग फॉलो करते हैं। इसके अलावा 1 करोड़ 50 लाख फेसबुक और 90 लाख एक्स फॉलोवर्स भी हैं।
पीवी सिंधु
बैडमिंटन में तहलका मचाने वाली पीवी सिंधु भी करोड़ों की मालकिन हैं। सिंधु की नेट वर्थ की बात करें, तो यह 50 से लेकर 60 करोड़ रुपये तक आंकी जाती है। उनके पास लग्जरी कारों का कलेक्शन भी है और खेल में वह फ़िलहाल सक्रिय हैं। हालांकि सानिया की तुलना में उनकी धन राशि कम है। इन्स्टाग्राम पर सिंधु को 40 लाख लोग फॉलो करते हैं। सिंधु को एक्स और फेसबुक पर 30-30 लाख लोग फॉलो करते हैं।
मनु भाकर
हाल ही में पेरिस ओलंपिक में डबल मेडल जीतने वाली मनु भाकर की नेट वर्थ फिलहाल ज्यादा नहीं है लेकिन इसे कम भी नहीं कह सकते। रिपोर्ट्स के अनुसार मेडल जीतने से पहले मनु भाकर की नेट वर्थ 60 थी, जो बढ़कर 12 करोड़ के करीब पहुँच गई। इन्स्टाग्राम पर उनको 17 लाख लोग फॉलो करते हैं। 3 लाख यूजर एक्स और 72 हजार फैन्स उनको फेसबुक पर फॉलो करते हैं।
जेमिमा रोड्रिग्स
खेल के अलावा रोड्रिग्स गिटार बजाकर भी काफी मनोरंजन करती हैं और गाना गाती हैं। महिला प्रीमियर लीग से उनको 2 करोड़ से ज्यादा रकम मिलती हैं और बीसीसीआई के तरफ से 30 लाख वार्षिक सैलरी मिलती है। उनकी अनुमानित नेट वर्थ 2 से 3 करोड़ के बीच है। इन्स्टाग्राम पर उनको 15 लाख लोग फॉलो करते हैं। रोड्रिग्स को डेढ़ लाख से ज्यादा लोग एक्स और 2 लाख 80 हजार से ज्यादा यूजर्स फेसबुक पर फॉलो करते हैं।












Click it and Unblock the Notifications