कौन हैं स्पेन की राजकुमारी? जिनका प्रेम प्रस्ताव मशहूर फुटबॉलर ने ठुकरा दिया, लोग कर रहे तारीफ

राजकुमार और राजकुमारी की कहानियां काफी दिलचस्पी वाली हुआ करती थी। आधुनिक जमाना आने के बाद इस तरह की कहानियां कहीं खो सी गई हैं। इस बीच एक फुटबॉल प्लेयर की कहानी सामने आई है, जिसके तार राजकुमारी से जुड़े हुए हैं। इस फुटबॉलर ने राजकुमारी का प्रेम प्रस्ताव ठुकरा दिया, जो काफी चर्चा का विषय बना हुआ है।

स्पेन के फुटबॉलर गवी ने स्पेन की राजकुमारी का प्रेम प्रस्ताव स्वीकार नहीं किया। इसके पीछे कारण जानने के बाद फैन्स उनकी जमकर तारीफ कर रहे हैं। दरअसल गवी बार्सिलोना और स्पेन दोनों के लिए खेलते हैं। स्पेन की राजकुमारी ने उनको डेट करने का प्रस्ताव दिया।

Princess Leonor
Photo Credit: Princess Leonor Instagram

इसके बाद गवी ने यह प्रस्ताव स्वीकार नहीं किया और राजकुमारी लेओनार का दिल टूट गया लेकिन गवी ने ऐसा एक ख़ास कारण से ही किया था। वह अपनी गर्लफ्रेंड को धोखा देकर किसी और के प्यार में नहीं पड़ना चाहते थे। उन्होंने अपनी गर्लफ्रेंड के प्रति वफादारी निभाई।

गवी की गर्लफ्रेंड का नाम ऐना पेलायो है, जिनकी कुछ फोटो और वीडियो भी सामने आई। गवी उनसे बेहद मोहब्बत करते हैं, यह दर्शा दिया। इसके बाद राजकुमारी लेओनार के पास कहने को कुछ नहीं था। हालांकि राजकुमारी और गवी के बीच मुलाकातें हुई थीं लेकिन ये किसी डेटिंग जैसी नहीं थीं।

गवी का एक वीडियो भी सामने आया, जिसमें वह उनको किस कर रहे हैं। एक सच्चे प्रेम के प्रतीक के रूप में इस फुटबॉलर ने खुद को पेश करते हुए राजघराने की प्रिंसेज को ठुकराकर फैन्स का दिल जीत लिया।

कौन हैं राजकुमारी राजकुमारी लेओनार

राजकुमारी लेओनार स्पेन के राजा फेलिपे VI और रानी लेतिजिया की बेटी हैं और वह उनकी बड़ी संतान है। वह उनकी उत्तराधिकारी भी हैं। इस समय वह स्पेन की जनरल मिलिटरी एकेडमी और नेवल मिलिटरी एकेडमी में सैन्य ट्रेनिंग भी ले रही हैं। उनके पिता को साल 2014 में किंग घोषित किया गया था, तब से ही लेओनार उनकी उत्तराधिकारी हैं।

कहां तक हुई है शिक्षा

जहां तक शिक्षा की बात है, तो लेओनार ने यूके के वेल्स स्थित UWC अटलांटिक कॉलेज में पढ़ाई की है। स्नातक की डिग्री पूरी होने के बाद उन्होंने सैन्य ट्रेनिंग की तरफ रुख किया। अंतिम वर्ष की ट्रेनिंग के दौरान वह एयर एंड स्पेस आर्मी के साथ जुड़कर काम करेंगी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+