Neeraj Chopra Himani Mor: नीरज चोपड़ा या हिमानी मोर, दोनों न्यूली मैरिड कपल में से कौन है ज्यादा पढ़ा लिखा?
भारत के ओलंपिक गोल्ड मेडल विजेता और वर्ल्ड चैंपियन भाला फेंक खिलाड़ी नीरज चोपड़ा (Neeraj chopra) ने 25 वर्षीय हिमानी मोर (Himani mor) से शादी कर ली है। चोपड़ा ने अपने सोशल मीडिया हैंडल पर शादी की जानकारी दी।
एक पोस्ट में उन्होंने लिखा, 'मैंने अपने परिवार के साथ अपने जीवन का एक नया अध्याय शुरू किया। मैं हर उस आशीर्वाद के लिए आभारी हूं जिसने हमें इस पल तक पहुंचाया।

दो बार के ओलंपिक पदक विजेता ने रविवार को अपने विवाह समारोह की तस्वीरें भी शेयर कीं। ओलंपिक डॉट कॉम के अनुसार, हिमानी एक टेनिस खिलाड़ी हैं। उनके पिता का नाम चांद राम है जोकि हरियाणा के लारसौली की रहने वाली हैं।
हिमानी मोर कितनी पढ़ी लिखी हैं?
हिमानी मोर ने सोनीपत के लिटिल एंजेल्स स्कूल में पढ़ाई की। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, हिमानी ने दिल्ली विश्वविद्यालय के मिरांडा हाउस से राजनीति विज्ञान (Political Science) और शारीरिक शिक्षा ( Physical Education) में ग्रेजुएशन की डिग्री पूरी की।
हिमानी मोर वर्तमान में USA में पढ़ाई कर रही हैं
उनका एक भाई हिमांशु भी टेनिस खिलाड़ी है। मोर वर्तमान में यूएसए में पढ़ाई कर रही हैं। रिपोर्ट के अनुसार, हिमानी वर्तमान में मैसाचुसेट्स के एमहर्स्ट में मैककॉर्मैक इसेनबर्ग स्कूल ऑफ मैनेजमेंट से स्पोर्ट्स मैनेजमेंट एंड एडमिनिस्ट्रेशन में मास्टर्स इन साइंस की पढ़ाई कर रही हैं।
हालांकि, कुछ रिपोर्टों में दावा किया गया है कि हिमानी न्यू हैम्पशायर में फ्रैंकलिन पियर्स यूनिवर्सिटी में 'स्पोर्ट्स मैनेजमेंट' की पढ़ाई कर रही हैं। स्पोर्ट्स स्टार की रिपोर्ट के अनुसार, हिमानी ने फ्रैंकलिन पियर्स यूनिवर्सिटी में टेनिस में पार्ट-टाइम वॉलंटियर असिस्टेंट कोच के रूप में काम किया। वह एमहर्स्ट कॉलेज में ग्रेजुएट असिस्टेंट भी हैं और कॉलेज की महिला टेनिस टीम का मैनेजमेंट करती हैं।
नीरज चोपड़ा कितने पढ़े लिखे हैं?
भाला फेंक में ओलंपिक सिल्वर मेडल विजेता नीरज चोपड़ा ने पंजाब के जालंधर में लवली प्रोफेशनल यूनिवर्सिटी (LPU) से कला स्नातक (Bachelor of Arts) की डिग्री प्राप्त की है।
चोपड़ा के चाचा भीम ने पीटीआई को बताया कि, 'लड़की सोनीपत की है और वह अमेरिका में पढ़ रही है। वे हनीमून के लिए देश से बाहर गए हैं और मुझे नहीं पता कि वे कहां जा रहे हैं। हम इसे ऐसे ही रखना चाहते थे।'
हिमानी मोर का खेल करियर
अखिल भारतीय टेनिस संघ (AITA) की वेबसाइट के अनुसार, हिमानी की करियर की सर्वश्रेष्ठ राष्ट्रीय रैंकिंग 2018 में सिंगल्स में 42 और डबल्स में 27 थी। उन्होंने 2018 में केवल एआईटीए स्पर्धाओं में खेलना शुरू किया।
नीरज चोपड़ा का खेल करियर
नीरज चोपड़ा स्वतंत्रता के बाद के भारत के दूसरे पुरुष एथलीट बन गए जिन्होंने व्यक्तिगत स्पर्धा में दो ओलंपिक मेडल जीते। वह ओलंपिक में दो अलग-अलग पदक (टोक्यो 2020 में गोल्ड और पेरिस 2024 में सिल्वर) जीतने वाले एकमात्र भारतीय एथलीट भी हैं।
इससे पहले नवंबर में, नीरज चोपड़ा की अपने लंबे समय के कोच क्लाउस बार्टोनीट्ज़ के साथ सफल साझेदारी, जिसके परिणामस्वरूप दो ओलंपिक पदक, दो विश्व चैम्पियनशिप पदक और एक एशियाई खेलों का स्वर्ण पदक मिला।












Click it and Unblock the Notifications