रिक्शा चलाने वाले ने जीता कॉमनवेल्थ गेम्स में मेडल, कौन हैं झंडू कुमार जिन्होंने दिलाया भारत को पहला पदक?

Jhandu Kumar: पुरुष हेवीवेट में भारत को कांस्य पदक दिलाने वाले झंडू कुमार इस बार के कॉमनवेल्थ में पहले पदक विनर भारतीय बन गए हैं। उन्होंने पैरा पावरलिफ्टिंग में मेडल जीतकर धमाल मचा दिया। उन्होंने टोटल 190 किलोग्राम भारत उठाते हुए पदक पर कब्जा जमा लिया। उनकी पहली सफल लिफ्ट 181 किलोग्राम की थी और बाद में 190 किलोग्राम के साथ अपना काम कर दिया।

पदक जीतने वाले इस खिलाड़ी के जीवन संघर्षों से भरा रहा है। कांस्य पदक जीतकर देश का नाम रोशन करने वाले इस पावरलिफ्टर ने सब्जी बेचने से लेकर रिक्शा चलाने तक का काम किया है। वह बिहार से आते हैं। पोलियो की वजह से उनका शरीर कमजोर हो गया लेकिन इसे उन्होंने अपने जीवन में कभी आड़े नहीं आने दिया।

jhandu kumar

वह बिहार के नालंदा से आते हैं। 28 साल के झंडू कुमार ने सब्जी बेचने का काम किया था लेकिन कोविड के कारण उनका यह काम बंद हो गया था। इसके बाद कुछ और करने के सोचकर उन्होंने रिक्शा चलाना शुरू कर दिया। इसमें भी कमाई नहीं हुई। खेल के लिए पैसा जरूरी था। उन्होंने इस सपने को पूरा करने के लिए अपना रिक्शा बेच दिया।

इसके बाद कोच राजिंदर सिंह ने झंडू कुमार की मेहनत को देखा और इस टैलेंट को आगे बढाने की दिशा में कदम बढाते हुए उनको गांधीनगर (SAI) स्थित सेंटर ऑफ़ एक्सीलेंस में मौका दिया। वहां से उनकी किस्मत पूरी तरह से बदल गई। टैलेंट तो पहले से ही कूट-कूटकर भरा हुआ था और मौका मिलने की देर थी। वहां से झंडू कुमार निखरकर बाहर निकले और ग्लासगो में जाकर अपना दम दिखाते हुए कांस्य पदक पर कब्जा जमाकर तहलका मचा दिया।

झंडू कुमार के लिए पहला कॉमनवेल्थ मेडल होने के अलावा भारत के लिए भी इस बार का यह पहला मेडल है। भारत ने इसी मेडल के साथ अपना खाता खोला है। इससे ग्लासगो में गए अन्य एथलीटों को भी प्रेरणा मिलेगी।

महिला बॉक्सिंग में लवलीना बोरगोहेन सेमीफाइनल में हैं, वहां से एक पदक पक्का माना जा सकता है। बॉक्सिंग में सेमीफाइनल में जाते ही पदक पक्का हो जाता है। फाइनल में जाने पर सिल्वर या गोल्ड आ सकता है। उनके ऊपर भी फैंस की नजरें हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+