कौन हैं वो महिला खिलाड़ी, भारत के 117 खिलाड़ी मिलकर ओलंपिक में जितने पदक लाए, उतना तो ये अकेले जीत गई

ZHANG Yufei: पेरिस ओलंपिक 2024 खेलों का 11 अगस्त को समापन हो गया। पेरिस ओलंपिक में सबसे अधिक मेडल चीन की महिला खिलाड़ी झांग युफेई ने हासिल किए हैं। झांग युफेई ने अकेले उतने मेडल जीते हैं, जितने भारत की ओर से गए 117 खिलाड़ियों ने मिलकर जीते हैं। जी हां, चीन की झांग युफेई ने पेरिस ओलंपिक में 6 मेडल हासिल किए हैं। भारत की मेडल टैली में भी 6 ही मेडल हैं।

पेरिस ओलंपिक की वेबसाइट के मुताबिक चीन की झांग युफेई ने ये सभी मेडल स्विमिंग में जीते हैं। झांग युफेई को 5 ब्रॉन्ज और 1 सिल्वर मेडल मिला है। इसकी वजह से ये महिला स्विमर सुर्खियों में हैं। आइए जानें कौन हैं चीन की महिला स्विमर झांग युफेई?

Who is Zhang Yufei

ये भी पढ़ें- आबादी सबसे ज्यादा फिर भी ओलंपिक मेडल के लिए तरस रहा है भारत, चीन लगा रहा पदकों की ढेर, जानें कैसे

Who is Zhang Yufei (Chinese swimmer): कौन हैं झांग युफेई?

🔴झांग युफेई चीन की एक महिला स्विमर हैं। झांग युफेई का जन्म 19 अप्रैल 1998 को हुआ है। झांग युफेई स्विमिंग में स्प्रिंट फ्रीस्टाइल और बटरफ्लाई प्रतियोगिताओं में माहिर हैं।

🔴झांग युफेई को दुनिया की सबसे होनहार तैराकों में से एक माना जाता है। उन्होंने अपने तैराकी करियर में यूथ ओलंपिक, एशियाई खेल, विश्व चैंपियनशिप और ओलंपिक में अब तक कुल 43 मेडल है। जिसमें से 18 गोल्ड, 8 सिल्वर और 17 ब्रॉन्ज मेडल जीत चुकी हैं।

🔴झांग युफेई फिलहाल चीनी एथलीट के लिए सबसे अधिक ओलंपिक पदक लाने वाली महिला खिलाड़ी हैं। 2023 और 2022 में झांग युफेई को एशियाई खेलों में महिला वर्ग में सबसे बड़ी खिलाड़ी के तौर पर नामित किया गया था।

Who is Zhang Yufei

Zhang Yufei career: झांग युफेई का करियर

झांग युफेई ने 4 साल की उम्र से तैराकी शुरू कर दी थी। शुरुआत में उनको उनकी मां ही स्विमिंग की ट्रेनिंग देती थीं। उसके बाद उन्होंने जिआंग्सू तैराकी टीम के सदस्य के रूप में प्रोफेशनल ट्रेनिंग लीं।

झांग युफेई 14 साल की उम्र में अंतरराष्ट्रीय खेल प्रतियोगिता में हिस्सा लेती थीं। झांग युफेई ने उस वक्त से कभी पीछे मुड़कर नहीं देखा। आज वह चीन की एक ऐसी खिलाड़ी हैं, जिनके पास सबसे ज्यादा ओलंपिक मेडल है।

पेरिस ओलंपिक की मेडल टैली से जुड़ी अहम जानकारी?

🔴झांग युफेई के अलावा पेरिस ओलंपिक में सबसे ज्यादा मेडल लाने वाले फ्रांस के लियोन मार्चैंड हैं। उन्हें भी 5 मेडल मिले हैं। लियोन भी स्विमर हैं। उन्हें 4 गोल्ड और 1 ब्रॉन्ज मेडल मिला है।

🔴अगर पेरिस ओलंपिक के पदक तालिका की बात करें तो अमेरिका 126 मेडल, जिसमें से 40 गोल्ड, 44 सिल्वर और 42 ब्रॉन्ज है।

🔴वहीं दूसरे स्थान पर चीन है। चीन को 91 मेडल मिले हैं, जिसमें 40 गोल्ड, 27 सिल्वर और 24 ब्रॉन्ज है। तीसरे स्थान पर जापान है।

🔴जापान को कुल 45 मेडल मिले हैं, जिसमें 20 गोल्ड हैं। पेरिस ओलंपिक में 114 मेडल ऐसे हैं, जिन्हें कोई भी मेडल नहीं मिले हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+