कौन हैं ये पेरिस ओलंपिक पदक विजेता 2 खिलाड़ी? जिन्हें चूरू, सीकर व नागौर के लोग अपना बता रहे
पेरिस ओलंपिक का समापन होने के बाद भी इसकी बातें और प्लेयर्स को लेकर चर्चा अब भी सोशल मीडिया पर चल रही है। भारत में एक चर्चा दो एथलीटों को लेकर चल रही है, जो हैरान कर सकती है। फेसबुक पर कुछ ऐसे दावे किये गए हैं जो हास्यास्पद है।
दो एथलीटों के फोटो पोस्ट कर इनको युगांडा और इथोपिया का बताने के बाद दावा किया जा रहा है कि ये दोनों राजस्थान के डीडवाना के चिताई गाँव से थे और उनको गाँव के तालाब में दौड़ने के लिए मना कर दिया गया था, इसके बाद ये दोनों भाई अफ्रीका चले गए और देश का नाम कर दिया।

इसी फोटो को लेकर एक और यूजर ने क्लेम किया कि दोनों ने 10000 मीटर दौड़ में गोल्ड और सिल्वर जीता है। इंटरव्यू के दौरान बताया कि ये दोनो राजस्थान के चूरू जिले के ढाणी मोजी और जैतपुरा गांव से हैं, पर कुछ लोग इन्हें ग्राउंड में दौड़ने नही देते थे। फिर दोनो लोग दौड़ते-दौड़ते अफ्रीका आ गए। दोनों को मौका मिला आज देश का नाम रौशन किया।

एक और पोस्ट में कहा गया कि ये दोनों चूरू जिले के सरदारशहर से आते हैं और इनको दौड़ने नहीं दिया गया तब अफ्रीका चले गए और वहां से ओलंपिक में खेलते हुए मेडल जीत लिया। हर यूजर यही बता रहा था कि दोनों ने भारत का नाम कर दिया लेकिन सब मनगढ़ंत बातें और सोशल मीडिया पर मनोरंजन के लिए की गई पोस्ट्स हैं।
एक एथलीट का नाम चेपटेजी जोशुआ है जो युगांडा से आते हैं और 10000 मीटर दौड़ में उन्होंने पेरिस में गोल्ड मेडल हासिल किया है। उनके साथ इथोपिया के दूसरे एथलीट का नाम अरेगावी बेरिहू है और वह इस इवेंट में सिल्वर मेडल विजेता रहे हैं। दोनों के बीच समय के हिसाब से काफी कम अंतर रहा है। जोशुआ ने 26:43:14 का समय लिया और बेरिहू ने 26:43:44 का समय लेकर सिल्वर मेडल हासिल कर लिया।












Click it and Unblock the Notifications