Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

लीक हो चुका है WWE की इस खूबसूरत रेसलर का सेक्सटेप, छोड़नी पड़ी थी रेसलिंग

नई दिल्ली। दुनिया के सबसे बेस्ट रेसलिंग एंटरटेनमेंट प्लेटफार्म की बात करें तो WWE (वर्ल्ड रेसलिंग एंटरटेनमेंट) का नाम जरूर आता है, जिसमें न सिर्फ पुरुष रेसलर अपना दमखम दिखाते हैं बल्कि खूबसूरत महिलाओं का एक अलग डिविजन भी फैन्स का एंटरटेनमेंट करता नजर आता है। इन महिला रेसलर्स की फैन फॉलोइंग भी काफी ज्यादा है, ऐसे में अगर इनको लेकर कोई विवादित तथ्य सामने आ जाता है तो इनकी सोशल इमेज भी बहुत जल्दी खत्म हो जाती है। ऐसी ही एक घटना का शिकार WWE की दो बार दिवा चैम्पियन पेज भी हुई थी जब उनके मोबाइल से उनकी निजी तस्वीरें और कुछ सेक्सटेप ऑनलाइन लीक कर दिये गये थे। पेज के नाम से मशहूर इस महिला रेसलर का असली नाम सराया जेड बेविस है जिनका जन्म नॉर्विच में हुआ था।

Paige
Photo Credit: Instagram

पेज WWE के महिला डिविजन की सबसे बड़ी सुपरस्टार्स में से एक थी और अपने करियर के सबसे बेहतरीन पलों का आनंद ले रही थी, लेकिन इस बीच उन्हें प्रोफेशनल और पर्सनल दोनों ही स्तर पर मुश्किलों का सामना करना पड़ा। पेज चोट से जूझ रही थी तो वहीं पर WWE की वेलनेस पॉलिसी को तोड़ने के चक्कर में दो बार सस्पेंड भी हो चुकी थी जिसमें एक बार वो अवैध पदार्थ का सेवन करने की दोषी पायी गई थी, हालांकि इसके बावजूद फैन फॉलोइंग को देखते हुए उनकी WWE में वापसी हो जाती थी।

और पढ़ें: IPL 2022: नीलामी के बाद जानें कैसी है हर टीम की सबसे मजबूत प्लेइंग 11

24 की उम्र में बनी हैकिंग का शिकार

24 की उम्र में बनी हैकिंग का शिकार

साल 2017 में पेज सिर्फ 24 साल की ही थी जब वो साइबर अटैक्स का शिकार हुई थी और हैकर्स ने उनका सेक्सटेप ऑनलाइन लीक कर दिया था। हैकर्स ने पेज से जुड़ी करीब 4 अलग-अलग वीडियोज शेयर की थी जबकि कुछ अश्लील तस्वीरें भी उनके फोन से चोपी कर बिना उनकी इजाजत के इंटरनेट पर डाल दी। खुद पेज ने इस घटना की पुष्टि ट्विटर पर अपने फैन्स के साथ की। इसके साथ ही पेज का नाम उन मशहूर हस्तियों में जुड़ गया जो कि हैकिंग स्कैंडडल का शिकार हो चुकी हैं, इसमें ब्रिटिश अभिनेत्री एमा वाटसन और हॉलीवुड स्टार एमांडा सेफ्रीड का नाम भी शामिल है, जिनकी बिना कपड़ों की तस्वीरें हैकर्स ने लीक कर इंटरनेट पर डाल दी थी।

पेज के सपोर्ट में उतरा रेसलिंग जगत

पेज के सपोर्ट में उतरा रेसलिंग जगत

पेज ने अपने ट्विटर अकाउंट पर निजी तस्वीरों और सेक्सटेप के चोरी होने की बात करते हुए लिखा कि उनकी कुछ निजी तस्वीरें चोरी कर ली गई हैं और बिना उनकी मंजूरी के इंटरनेट पर शेयर कर दी गई हैं। पेज के फोन से लीक हुआ ये निजी डाटा 24 घंटे बाद सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल होने लगा, जिसके बाद उनकी मां सराया नाइट और रेसलिंग जगत उनके समर्थन में उतर आया। पेज की मां सराया ने कहा कि लोग अक्सर हैकिंग का शिकार हो जाते हैं, दुर्भाग्य से मेरी बेटी के फोन में कुछ निजी तस्वीरें और कुछ साल पहले की वीडियोज थी जो चोरी हुई हैं। मैं और मेरे पति उसके साथ खड़े हैं इसमें उसकी कोई गलती नहीं है। घरवालों के अलावा रेसलिंग कम्युनिटी भी पेज के समर्थन में उतरी जिसने दुनिया भर में #Istandwithpaige को दुनिया भर में ट्रेंड कराया।

सेक्सटेप देखकर गुस्से में थे पेज के फैन

सेक्सटेप देखकर गुस्से में थे पेज के फैन

उल्लेखनीय है कि पेज के फोन लीग हुए वीडियोज के सामने आने के बाद फैन इस मशहूर हस्ती से काफी नाराज नजर आ रहे थे। इन लीक हुए सेक्सटेप में जहां पेज एक में दो अलग-अलग रेसलर के साथ नजर आ रही हैं तो वहीं पर एक वीडियो में वो तीनों एक साथ नजर आ रहे हैं। इसके साथ ही एक वीडियो में पेज अकेले ही सेक्स टॉय के साथ नजर आ रही हैं, तो वहीं एक अन्य में ओरल सेक्स करते हुए दिखाई दी। पेज की लीक हुई इन तस्वीरों और वीडियो ने उनके प्रोफेशनल और पर्सनल जीवन में भूचाल ला दिया और वो रेसलिंग छोड़कर कुछ समय के लिये गायब हो गई।

पेज के इस फेज पर बनी है फिल्म

पेज के इस फेज पर बनी है फिल्म

पेज अपने जीवन के इस फेज से कैसे लड़कर बाहर निकली इस को लेकर एक फिल्म 'फाइटिंग विद माई फैमिली' भी बन चुकी है जिसमें वो इस मुश्किल भरे दौर से कैसे उबरी इसके बारे में बताती नजर आ रही हैं। पेज ने बताया कि जब उनका सेक्सटेप ऑनलाइन लीक हुआ था तो लगा कि एक झटके में उनके पैरों से जमीन खींच ली गई है और उनकी जिंदगी खत्म हो गई है।

यंग फैन ने खोली आंखे

यंग फैन ने खोली आंखे

उन्होंने कहा,'समाज में इस तरह से शर्मिंदा किया जाना बेहद दुखदायी पल था और मैं नहीं चाहती कि किसी और के साथ कभी ऐसा हो। मैं काम पर नहीं गई, मैं कुछ नहीं कर पा रही थी और मुझे लगा कि सब खत्म हो गया है। हालांकि दुकान पर जब एक यंग फीमेल फैन ने उनसे बात की तो उनकी आंख खुल गई। जाहिर सी बात है कि उसके पास इंटरनेट नहीं था और उसे लगा कि मैं दुनिया की सबसे खूबसूरत और सबसे सफल महिला हूं। इसने कई चीजों को लेकर मेरी आंखे खोल दी, जैसे कि क्या मैं इन वीडियोज को अपने रास्ते में आने दूंगी। मैने सोचा कि मैं क्या कर रही हूं, मुझे उसके लिये सफल बनना होगा। मेरी पूरी यात्रा एक प्रेरणादायी सफर होना चाहिये।

WWE में शानदार रहा है करियर

WWE में शानदार रहा है करियर

गौरतलब है कि पेज दो बार डिवास चैम्पियन रह चुकी हैं तो वहीं पर NXT विमेन चैम्पियनशिप के पहले संस्करण का खिताब भी उन्हीं के नाम है, तब WWE का महिला डिविजन विकसित हो रहा था। वो वर्ल्ड रेसलिंग एटंरटेनमेंट के इतिहास की पहली महिला बनी थी जिनके पास एक समय में दो टाइटल थे। पेज बचपन से ही रेसलिंग किया करती थी और साल 2014 से WWE के मेन रोस्टर में लड़ती हुई नजर आयी।

More From
Prev
Next
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+