Paris Olympics: क्या है वेटलिफ्टिंग में क्लीन एंड जर्क? मीराबाई चानू ने इस गलती से मेडल गंवा दिया

What is Clean and Jerk: टोक्यो ओलंपिक में भारत को भारोत्तोलन स्पर्धा का सिल्वर मेडल दिलाने वाली मीराबाई चानू का प्रदर्शन इस बार निराश करने वाला रहा। मीराबाई चानू फाइनल में स्पर्धा करते हुए पदक से दूर रह गईं। चानू के पास पदक हासिल करने का मौका आया था लेकिन वह पीछे रह गईं।

मीराबाई चानू ने अपने तीन प्रयासों में मेडल तक जाने का पूरा दमखम लगाया लेकिन आगे तक नहीं जा पाईं। मीराबाई चानू ने दो प्रयास लगातार किये, उनमें से एक में वह असफल रहीं और तीसरे प्रयास में भी असफल रहीं। इस वजह से वह मेडल की रेस से बाहर हो गईं।

mirabai chanu

चीन को स्पर्धा का गोल्ड मेडल मिला और रजत पदक रोमानिया के पास गया। कांस्य पदक थाईलैंड को मिला। भारत का सपना टूट गया क्योंकि चानू से काफी उम्मीदें थीं और पिछली बार उन्होंने कमाल कर दिया था। मीराबाई ने अपना पूरा जोर लगा दिया था। यहाँ वेटलिफ्टिंग में स्नेच, क्लीन एंड जर्क क्या होता है, इस पर जानने का प्रयास किया गया है।

स्नेच: इस स्पर्धा में वेटलिफ्टर को घुटनों के बल रहते हुए भार उठाना होता है और अपने हाथ और कोहली सीधी रखते हुए भार को कन्धों से ऊपर लेकर जाते हुए संतुलन बनाना होता है। पेट तक आने के बाद ज्यादा तनाव महसूस होता है, इस स्थिति में लिफ्टर एक झटका देते हुए इसे ऊपर लेकर जाता है। मीराबाई ने इसमें 89 किलोग्राम वजन उठाया था।

क्लीन: यहाँ वजन को उठाने के बाद सीधा ऊपर लेकर नहीं जाता। घुटनों के बल रहते हुए वजन उठाया जाता है और इसे छाती से ऊपर कंधो के सहारे टिका लिया जाता है। इस स्पर्धा में मीराबाई चानू सफल हो गई थीं लेकिन बाद में परेशानी हुई।

जर्क: यहाँ कन्धों से ऊपर की बात है। क्लीन तक आने के बाद कन्धों के सहारे वजन को रोकने के बाद अपना टाइम लिया जाता है और इसे ऊपर उठा दिया जाता है। इस दौरान हाथ सीधे होने चाहिए। शरीर का कोई भाग टेढ़ा नहीं होना चाहिए। पाँव भी सीधे होने चाहिए। इन सब कंडीशंस में ही पॉइंट मिलते हैं।

मीराबाई क्यों हारीं: भारतीय वेटलिफ्टर मीराबाई चानू ने क्लीन एंड जर्क में अपने पहले ही प्रयास के दौरान 111 किलोग्राम भार का प्रयास किया था लेकिन असफल रहीं। इसके बाद उन्होंने दूसरे प्रयास में यही किया क्योंकि पिछली बार चूक जहाँ हुई, उससे कम वजन आप नहीं ले सकते। अंत में मीराबाई ने 117 वजन लिया लेकिन उठाने में असफल रहीं और चौथे स्थान के साथ अभियान समाप्त हो गया।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+