Vinesh Phogat के प्रदर्शन से ज्यादा सुर्खियों में पहलवान की ये बातें, आखिर क्या सर्च कर रहे हैं यूजर्स?
Vinesh Phogat People also ask: भारत की बेटी विनेश फोगाट की इस वक्त खूब चर्चा हो रही है। विनेश ने ओलंपिक के फाइनल में पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनकर इतिहास रच दिया। ऐसे में लोग विनेश के बारे में कई सारी बातें जानना चाहते हैं। चलिये आपको देते हैं उन सभी सवालों के जवाब, जो विनेश फोगाट के बारे में सर्च किये जा रहे हैं।
विनेश फोगाट भले ही ओलंपिक फाइनल में भारत को मेडल दिलाने से चूक गई हों। मगर आज हर देशवासी की जुबां पर उन्हीं का नाम है। विनेश फोगाट से जुड़े कई सारे सवाल हैं, जो लोगों के जहन में घूम रहे हैं। ऐसे में चलिये बात करते हैं उन सभी सवालों की और साथ ही उनके जवाब की भी।

1. सबसे पहला सवाल तो ये कि क्या विनेश फोगाट का बबीता फोगाट से कोई रिश्ता है? (Is Vinesh Phogat related to Geeta Phogat?)
विनेश फोगाट के परिवार के बारे में सभी लोग जानना चाहते हैं। बता दें कि फोगाट परिवार में 6 बेटिया हैं, गीता, बबीता, विनेश, संगीता और ऋतु पहलवान हैं। इनकी एक और बहन प्रियंका भी हैं। विनेश और प्रियंका कीबात करें तो ये दोनों महावीर फोगाट के भाई राजपाल फोगाट की बेटी हैं। विनेश फोगाट ने अपने पिता को सिर्फ 9 साल की उम्र में ही खो दिया था। महावीर फोगाट विनेश फोगाट के ताऊ हैं।

2. विनेश फोगाट के साथ क्या हुआ? (What has happened to Vinesh Phogat?)
विनेश फोगाट पेरिस ओलंपिक के फाइनल में पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं। फाइनल में गोल्ड लाने को लेकर सबकी उम्मीदें विनेश पर ही टिकी हुई थीं कि अंडर 50 KG कैटेगरी में 100 ग्राम वजन ज्यादा होने पर उन्हें डिस्क्वालिफाई कर दिया गया।
3. विनेश फोगाट को किसने हराया? (Who defeated Vinesh Phogat?)
विनेश फोगाट ने महिला 50 किलो फ्रीस्टाइल इवेंट के सेमीफाइनल में क्यूबा की रेसलर युसनेइलिस गुजमैन को 5-0 से करारी मात दी थी। इसके बाद विनेश का फाइनल मुकाबला 7 अगस्त को यूएसए की एन सारा हिल्डेब्रांट के साथ होना था। मगर फिर उनका 100 ग्राम वजन ज्यादा होने की वजह से उन्हें डिस्क्वालिफाई कर दिया गया।
4. आखिर कैसे विनेश फोगाट डिस्क्वालिफाई हुईं? (How is Phogat disqualified?)
50 किलोग्राम कैटेगरी में विनेश फोगाट को 100 ग्राम वजन ज्यादा होने की वजह से डिस्क्वालिफाई कर दिया गया। विनेश पर इससे पहले पूरे देश की उम्मीदें टिकी हुई थीं मगर फिर वे ज्यादा वजन होने के चलते बाहर हो गईं।
5. विनेश फोगाट क्यों मशहूर हैं? (Why is Vinesh Phogat famous?)
कुश्ती के इतिहास में भारत की सर्वश्रेष्ठ पहलवानों में से एक मानी जाने वाली विनेश एक अच्छी रेसलिंग फैमिली से आती हैं। वे तीन बार की ओलंपियन हैं और उनके पास तीन कॉमनवेल्थ गेम्स गोल्ड मेडल, दो वर्ल्ड चैंपियनशिप कांस्य और एक एशियाई खेलों का स्वर्ण पदक है। वे 2021 में एशियाई चैंपियन भी रहीं।
6. क्या विनेश फोगाट अब भी गोल्ड जीत सकती हैं? (Can Vinesh Phogat still win a medal?)
किस्मत के चौंकाने वाले उलटफेर में, फोगाट अब बिना किसी पदक के पेरिस से लौटेगी, क्योंकि महिलाओं के 50 किलोग्राम फाइनल से पहले उसका वजन अधिक पाया गया। एक इंडियन कोच ने पीटीआई को बताया कि आज सुबह उसका वजन 100 ग्राम ज्यादा पाया गया। नियम इसकी अनुमति नहीं देते और उसे अयोग्य घोषित कर दिया गया है।
7. क्या विनेश फोगाट रिटायर हो जाएंगी? (Will Vinesh Phogat retire?)
पेरिस 2024 ओलंपिक में हार के बाद विनेश फोगाट ने कुश्ती को अलविदा कहा है। पेरिस 2024 ओलंपिक कुश्ती प्रतियोगिता से हार के बाद विनेश फोगाट ने गुरुवार को कुश्ती से संन्यास लेने की घोषणा कर दी है।
8. क्या विनेश फोगाट महावीर फोगाट की बेटी हैं? (Is Vinesh Phogat daughter of Mahavir Singh Phogat?)
विनेश फोगट एक फेमस भारतीय पहलवान हैं जिनका जन्म 25 अगस्त 1994 को भिवानी, हरियाणा में हुआ था। वह एक ऐसे परिवार से हैं जिसकी कुश्ती में गहरी पैठ है। महावीर सिंह फोगट उनके ताऊ हैं। एक सम्मानित कोच और द्रोणाचार्य पुरस्कार विजेता हैं, जिन्होंने छोटी उम्र में उन्हें इस खेल से परिचित कराने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई थी।












Click it and Unblock the Notifications