Vinesh Phogat उदास चेहरे के साथ खेल गाँव से निकलीं, जानिए कब पहुंचेगी भारत

Vinesh Phogat: पेरिस ओलंपिक के फाइनल में ज्यादा वजन के बाद अयोग्य करार दी गई भारतीय रेसलर विनेश फोगाट का मामला अभी कोर्ट ऑफ़ आर्बिट्रेशन फॉर स्पोर्ट्स में चल रहा है। आज फैसला आना है। इस बीच खबर आई है कि विनेश ने खेल गाँव छोड़ दिया है।

फोगाट के मंगलवार को एयरपोर्ट पर भारत पहुंचने की उम्मीद है। आईएएनएस द्वारा अपने एक्स (पूर्व में ट्विटर) हैंडल पर साझा किए गए एक वीडियो और कुछ तस्वीरों में फोगाट अपने सामान के साथ गांव के बाहर दिखाई दे रही हैं, जो संभवतः घर लौटने की तैयारी कर रही हैं।

vinesh phogat

पेरिस से दिल्ली तक का सफर विनेश कांस्य पदक विजेता अमन सहरावत के साथ कर रही हैं। दोनों दिल्ली सुबह 10 बजकर 30 मिनट पर पहुँच सकते हैं। भारत के लिए अंतिम मेडल अमन ही लेकर आए थे। रेसलिंग में अमन ने 21 साल की उम्र में इतिहास रच दिया।

कुछ खबरों के अनुसार विनेश के पति ने मीडिया को बताया कि उनकी वापसी की कोई पुख्ता जानकारी नहीं हैं। पेरिस ओलंपिक के समापन समारोह के एक दिन बाद विनेश ने खेल गाँव छोड़ दिया, ऐसे में माना जा रहा है कि अब उनकी भारत वापसी हो रही है, हालांकि उनके केस में फैसला आज ही आना है।

गौरतलब है कि 50 किलोग्राम महिला फ्रीस्टाइल रेसलिंग में विनेश ने फाइनल तक का सफर तय कर लिया था लेकिन फाइनल मैच से पहले उनका वजन तय सीमा से 100 ग्राम ज्यादा था और उसी वजह से उनको अयोग्य करार दिया गया और फाइनल से बाहर कर दिया गया। मामले पर अब CAS का निर्णय आएगा।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+