Vinesh Phogat को मिलेगा सिल्वर मेडल? यहां जानें CAS का फैसला!
Vinesh Phogat CAS Verdict Updates: भारतीय रेसलर विनेश फोगाट के सिल्वर मेडल पर फैसला 13 अगस्त को आने वाला था। लेकिन कोर्ट ऑफ आर्बिट्रेशन फॉर स्पोर्ट्स (CAS) की तरफ से अब ऐसी खबर आ रही है कि इसे लेकर फैसला 16 अगस्त को किया जाएगा।
खेल पंचाट न्यायालय (CAS) ने भारतीय पहलवान विनेश फोगाट की महिलाओं की 50 किग्रा फ्रीस्टाइल श्रेणी में संयुक्त रजत पदक दिए जाने की अपील पर निर्णय के लिए समय 16 अगस्त (पेरिस समयानुसार शाम 6 बजे) तक बढ़ा दिया है।
ऐसा रहा है विनेश फोगट का करियर
विनेश फोगट का करियर कई उपलब्धियों से भरा रहा है। 25 अगस्त 1994 को हरियाणा के चरखी दादरी में जन्मी विनेश फोगट का पालन-पोषण उनके चाचा महावीर सिंह फोगट ने किया। जब उनके पिता राजपाल फोगट का निधन हो गया था। विनेश फोगट की लगन ने उन्हें 2018 में राष्ट्रमंडल खेलों और एशियाई खेलों में गोल्ड मेडल जीतने में मदद की। खेलों में उनके योगदान के लिए उन्हें 2020 में मेजर ध्यानचंद खेल रत्न, 2016 में अर्जुन पुरस्कार और 2018 में पद्म श्री पुरस्कार से सम्मानित किया गया।

विनेश फोगट की कुल संपत्ति
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार विनेश फोगट की कुल संपत्ति लगभग 36.5 करोड़ रुपये है। यह संपत्ति उनके सफल कुश्ती करियर और विभिन्न आय स्रोतों के कारण है। उनके वार्षिक वेतन का एक बड़ा हिस्सा युवा मामले और खेल मंत्रालय से आता है, जो लगभग 6 लाख रुपये है। इसके अतिरिक्त वह बेसलाइन वेंचर्स और कॉर्नरस्टोन स्पोर्ट जैसी कंपनियों के लिए एक ब्रांड एंबेसडर के रूप में अच्छी खासी आय अर्जित करती हैं।
करोड़ों रुपये का आलीशान विला
रिपोर्ट्स की मानें तो विनेश फोगट के पास हरियाणा में करोड़ों रुपये का आलीशान विला है। इसके अलावा उनके पास तीन महंगी गाड़ियां हैं। एक टोयोटा फॉर्च्यूनर जिसकी कीमत लगभग 35 लाख रुपये है, एक टोयोटा इनोवा जिसकी कीमत लगभग 28 लाख रुपये है, और एक मर्सिडीज-बेंज GLE जिसकी कीमत लगभग 1.8 करोड़ रुपये है।












Click it and Unblock the Notifications