विनेश फोगाट और साक्षी मलिक को BCC स्पोर्ट्सवूमन ऑफ़ द ईयर अवॉर्ड के लिए नोमिनेट किया गया
साक्षी मलिक और विनेश फोगाट को मिलाकर कुल पांच नाम इसमें शामिल है, पब्लिक वोटिंग के बाद विजेता का निर्णय होगा।

BBC Sportswoman Award: हाल ही में रेसलिंग फेडरेशन ऑफ़ इंडिया के खिलाफ धरना-प्रदर्शन करने वाली विनेश फोगाट और साक्षी मलिक को बीबीसी ने स्पोर्ट्सवूमन ऑफ़ द ईयर अवॉर्ड के लिए नोमिनेट किया है। दोनों ने रेसलिंग फेडरेशन के अध्यक्ष बृजभूषण सिंह पर गंभीर आरोप जड़े थे। इन दोनों के अलावा तीन अन्य एथलीटों को भी शामिल किया गया है। वेटलिफ्टर मीराबाई चानू, बैडमिंटन खिलाड़ी पीवी सिंधू और बॉक्सर निखत ज़रीन को भी नोमिनेटेड खिलाड़ियों में शामिल किया गया है। ज्यूरी के एक पैनल, खेल पत्रकारों और लेखकों ने इन नामों का चयन किया।
इनमें से विजेता का चयन पब्लिक वोटिंग के आधार पर किया जाएगा। वोटिंग सोमवर से शुरू होकर 20 फरवरी तक चलेगी और 5 मार्च को विजेता के नाम का ऐलान होगा। बीबीसी भारत की हेड रूपा झा ने कहा है कि उन्होंने पैर स्पोर्ट्सवूमन के लिए भी एक नई कैटेगरी की शुरुआत की है।
एशियन पैरा गेम्स की गोल्ड मेडलिस्ट एकता भयान ने कहा कि पैरा एथलीट्स के लिए स्टेडियम और स्विमिंग पूल तक जाने के लिए उचित सुविधा होनी चाहिए। 60 से 70 फीसदी दिव्यांग जनसंख्या अब भी घरों में ही कैद है। इस मानसिकता को बदलना होगा। जमीनी स्तर पर और ज्यादा जागरूकता तथा काम की आवश्यकता है।
बॉक्सर विजेंद्र सिंह ने कहा कि महिला एथलीट पुरुषों से दो कदम आगे हैं और पुरस्कारों से ज्यादा वे सम्मान की हकदार हैं। मुक्केबाजी की स्थिति इस समय क्या है, हम जानते हैं। मुझे मुक्केबाजी के बारे में सलमान खान और राहुल गाँधी ने पूछा था। मैंने कहा कि हम इसमें शामिल नहीं हैं इसलिए मैं इस बारे में नहीं बता सकता। हमें राष्ट्रीय या अन्य कार्यक्रमों में भी नहीं बुलाया जाता है।












Click it and Unblock the Notifications