दो भाई रिंग में मुक्कों और लात से मचाएंगे तबाही, दोनों रहेंगे एक ही इवेंट का हिस्सा
ONE Championship में भाइयों की कई सारी जोड़िया हैं, जो रिंग में जबरदस्त फाइट करती हैं। इसमें फ्रेडी हैगर्टी और जोनाथन हैगर्टी, जोहान एस्टुपिनन और जॉर्डन एस्टुपिनन के अलावा रमादान ओन्दाश और अब्दल्लाह ओन्दाश शामिल हैं।
अब दो कज़िन भाई नडाका योशीनारी और शिमोन योशीनारी इस शनिवार, 12 सितंबर को होने वाले इवेंट ONE SAMURAI 3 के अपने-अपने मैचों में शिरकत करते हुए नजर आएंगे। दोनों ही इस समय जबरदस्त लय में हैं और संगठन में अपना एक भी मैच नहीं हारे हैं। खास बात यह है कि दोनों अपने देश जापान में ही फाइट करते हुए घरेलू दर्शकों के सामने दिखेंगे।

नडाका सात सालों से एक भी फाइट नहीं हारे
मौजूदा ONE एटमवेट मॉय थाई वर्ल्ड चैंपियन नडाका प्रमोशन में पहली बार किकबॉक्सिंग मैच में फाइट करते हुए दिखेंगे और उनकी टक्कर म्यांमार के योद्धा हर लिंग ओम से होगी। नडाका ने मॉय थाई जगत का हर खिताब मात्र 25 साल की उम्र में ही हासिल कर लिया है। बड़े-बड़े दिग्गजों को यह कारनामा करने में दशकों लग जाते हैं।
सिर्फ इतना ही नहीं नडाका 2019 से कोई भी मैच नहीं हारे हैं और लगातार 41 मैचों को जीतते आ रहे हैं। उनका करियर रिकॉर्ड 68-6 का है। वह ONE में पांच बार मुकाबले के लिए उतरे और पांचों बार उन्हें दमदार अंदाज में जीत हासिल हुई। अगर वह यहां भी जीत हासिल कर पाए तो दो खेलों के ONE वर्ल्ड चैंपियन बनने की राह की ओर निकल पड़ेंगे।
संगठन में अपराजित शिमोन भी कुछ कम नहीं
22 वर्षीय शिमोन भी अपने बड़े भाई नडाका के नक्शे-कदम पर चल रहे हैं। ONE SAMURAI 3 में उनका सामना फ्लाइवेट मॉय थाई मैच में थाईलैंड के चर्चित फाइटर सुआब्लैक से होगा। ONE Championship में आने के बाद से शिमोन का प्रदर्शन कमाल का रहा है और वह अभी तक पांच जीत दर्ज करने में कामयाब रहे हैं।
वह अपने प्रोफेशनल करियर में 26-1 का जबरदस्त रिकॉर्ड रखते है। अगर उन्होंने सुआब्लैक जैसे मंझे हुए फाइटर को हरा दिया तो ONE फ्लाइवेट मॉय थाई वर्ल्ड टाइटल मैच हासिल करने की दिशा में कामयाबी से कदम बढ़ा देंगे।


Click it and Unblock the Notifications
