सानिया मिर्ज़ा से मनु भाकर तक, भारत की 10 सबसे अमीर महिला खिलाड़ी, नेटवर्थ जानकर उड़ जाएंगे होश
Top 10 Richest Indian Women Players: खेलों में भारत में समय के साथ-साथ महिला प्लेयर्स का भी दबदबा देखने को मिला है और यह बढ़ता चला गया। टेनिस से लेकर बैडमिंटन, क्रिकेट और एथलेटिक्स हर फील्ड में भारतीय महिलाओं ने अपना जलवा दिखाया है और आने वाले समय में और भी और भी तरक्की होने की उम्मीद है।
भारतीय महिलाओं ने गेम्स में अच्छा नाम करने के बाद कमाई भी की है, करोड़ों की संपत्ति अर्जित करने वाली कई महिला एथलीट हैं, उनमें से टॉप नामों के बारे में आपको जानना चाहिए। इन सभी महिला खिलाड़ियों की नेटवर्थ हैरान करने वाली है।

भारत की 10 अमीर महिला खिलाड़ी
सानिया मिर्ज़ा: टेनिस छोड़ने के बावजूद सानिया मिर्ज़ा की कमाई में कमी नहीं आई है। ब्रांड्स और अन्य सोर्स से वह अब भी पैसा कमाती हैं। रिपोर्ट्स के अनुसार सानिया मिर्ज़ा के नेटवर्थ 216 करोड़ रुपये से ज्यादा है।
पीवी सिंधु: बैडमिंटन में ओलंपिक पदक जीतने वाली पीवी सिंधु का नाम भी इस लिस्ट में शामिल है। सिंधु भी इनामी रकम और ब्रांड्स से कमाई करती हैं और उनकी अनुमानित नेटवर्थ 60 करोड़ के करीब है।
मिताली राज: भारतीय टीम के पूर्व कप्तान रह चुकीं मिताली राज भी एक बड़ा नाम है, वह अब हर तरह के क्रिकेट से रिटायर्मेंट ले चुकी हैं लेकिन रिपोर्ट्स के अनुसार वह 42 से 45 करोड़ की मालकिन हैं।
मैरी कोम: अपने तेज मुक्कों से विपक्षी खिलाड़ी को घायल कर देने वाली एमसी मैरी कोम की नेटवर्थ अलग-अलग बताई जाती रही है, स्पष्ट तौर पर कुछ नहीं कहा जा सकता लेकिन उनको करीबन 42 करोड़ की मालकिन बताया जाता है, कुछ जगहों पर संपत्ति 80 करोड़ तक भी बताई गई है।
मनिका बत्रा: टेबल टेनिस से मनिका बत्रा इस लिस्ट में अपना नाम दर्ज कराने में सफल रही हैं, क्रीडॉन की रिपोर्ट के अनुसार मनिका बत्रा 42 करोड़ से ज्यादा संपत्ति की मालकिन हैं।
साइना नेहवाल: साइना नेहवाल ने भी सानिया की तरह अपने पति से तलाक ले लिया है। बैडमिंटन छोड़ने के बाद भी वह ब्रांड प्रमोशन से पैसा छापती रही हैं। साइना की नेटवर्थ 40 करोड़ से ज्यादा बताई जाती है।
स्मृति मंधाना: स्मृति मंधाना मौजूदा भारतीय टीम की सबसे क्लासिक बल्लेबाज हैं और उनकी कमाई भी काफी अच्छी होती हैं। मंधाना विदेशी लीग्स में भी खेल चुकी हैं और उनकी नेटवर्थ 33 करोड़ आंकी जाती है।
हरमनप्रीत कौर: भारतीय महिला टीम की कप्तान हरमनप्रीत कौर का नाम भी इस लिस्ट में शामिल है, हरमन के कुल नेटवर्थ 26 करोड़ के करीब बताई जाती है, हरमनप्रीत कौर लीग क्रिकेट और इंटरनेशनल क्रिकेट के अलावा ब्रांड्स से कमाई करती हैं।
मनु भाकर: पेरिस ओलंपिक से चमकने वाली मनु भाकर ने तेजी से रफ्तार पकड़ी है। कभी 60 लाख नेटवर्थ वाली मनु भाकर अब करोड़पति हैं। रिपोर्ट्स के अनुसार उनकी कुल संपत्ति 12 करोड़ बताई जाती है।
शेफाली वर्मा: भारतीय क्रिकेट टीम की तूफानी खिलाड़ी शेफाली वर्मा का नाम भी इस खास सूची में शामिल है, शेफाली वर्मा खेल के अलावा ब्रांड्स से कमाई करती हैं, उनकी नेटवर्थ 11 से 12 करोड़ है।
नोट: यह स्टोरी अलग-अलग रिपोर्ट्स आधारित है, आंकड़ों में थोड़ा फर्क हो सकता है












Click it and Unblock the Notifications