Paris Olympics 2024 में कौन-कौन है पदक का असली दावेदार, भारत के इन खिलाड़ियों पर रहेगी नजर

पेरिस ओलंपिक यानी खेलों के महाकुंभ में भारतीय खिलाड़ी देश को मेडल दिलाने और अपना दमखम दिखाने के लिए तैयार हैं। ऐसे खिलाड़ियों की एक लंबी लिस्ट है जो भारत को पदक दिलाने की हर संभव कोशिश करते नजर आएंगे, लेकिन यहां हम ऐसे खिलाड़ियों पर नजर डालेंगे जोकि पदक के सबसे मजबूत दावेदार हो सकते हैं।

भारत को पदक दिलाने उतरेंगे नीरज चोपड़ा
भारत के लिए पदक लाने वाले खिलाड़ियों में नंबर एक पर नीरज चोपड़ा हैं। शानदार फॉर्म में चल रहे चोपड़ा पेरिस जाकर अपने प्रतिष्ठित खिताब को बचाने के लिए वीरतापूर्ण प्रदर्शनों को दोहराना चाहेंगे। जैवलिन थ्रोअर ने ओलंपिक में भारत को ट्रैक एंड फील्ड में पहला गोल्ड दिलाया था। इस बार भी चोपड़ा से पूरी आशा है कि वैश्विक मंच पर भारत का नाम रोशन करेंगे।

paris olympics

गोल्ड के साथ वापसी करना चाहेंगी पीवी सिंधु
इस लिस्ट अगला नाम बैडमिंटन स्टार पीवी सिंधु का है। भारतीय स्टार ने 2016 ओलंपिक में रजत पदक और टोक्यो में कांस्य पदक जीता था। पीवी सिंधु इस बार तीन बार खिताब जीतना चाहेंगी और शायद प्रतिष्ठित स्वर्ण भी जीत लें। हालांकि, उनकी नजर गोल्ड के साथ वापसी पर ही रहेगी।

मेडल जीतने के लिए उत्सुक होंगे किशोर कुमार जेना
ट्रैक और फील्ड एथलीट किशोर कुमार जेना ने पिछले साल एशियाई खेलों में भाला फेंक में देश को रजत पदक दिलाया था। हालांकि, वह नीरज चोपड़ा से पीछे रहे थे। किशोर विश्व के सबसे बड़े मंच पर अपना दमखम दिखाने को लिए बेताब होंगे।

अपनी छाप छोड़ने के लिए बेताब होंगी विनेश फोगाट
पहलवान विनेश फोगट पिछले साल आयोजित पहलवानों के विरोध प्रदर्शन का एक चेहरा थीं, जिसके कारण उन्हें काफी आलोचनाओं का भी सामना करना पड़ा था। वह पेरिस खेलों में महिलाओं के 50 किलोग्राम भार वर्ग में प्रतिस्पर्धा करेंगी, जिससे उन्हें ओलंपिक के पिछले संस्करणों में अपने निराशाजनक प्रदर्शन से उबरने की उम्मीद है।

पदक पर होगी लक्ष्य सेन की नजर
बैडमिंटन स्टार लक्ष्य सेन ने सभी प्रमुख प्रतियोगिताओं में अपने प्रभावशाली प्रदर्शन के लिए जाने जाते हैं। हालांकि, पेरिस में भी वह अपनी उपलब्धि में चार चांद लगा सकते हैं, और एक पदक के साथ वापसी कर सकते हैं।

रोहन बोपन्ना से देश को उम्मीदें
टेनिस के दिग्गज रोहन बोपन्ना ने ऑस्ट्रेलियन ओपन में मैथ्यू एबडेन के साथ युगल खिताब जीता और फ्रेंच ओपन के सेमीफाइनल में जगह बनाई। वह पेरिस खेलों में एन श्रीराम बालाजी के साथ जोड़ी बनाएंगे और 1996 में अटलांटा में लिएंडर पेस द्वारा कांस्य पदक जीतने के बाद भारत के लिए पहला टेनिस पदक लाने की उम्मीद करेंगे।

ये भी पढ़ें- Champions Trophy 2025 के लिए पाकिस्तान नहीं जाएगी टीम इंडिया! जानें फिर कहां खेले जाएंगे भारत के मैच?

मनु भाकर दिला सकती हैं पदक
पेरिस ओलंपिक में मनु भाकर निशानेबाज महिलाओं की 25 मीटर पिस्टल स्पर्धा में भाग लेंगी। वह बड़ी प्रतियोगिताओं में अच्छा प्रदर्शन नहीं कर पाई हैं, लेकिन ओलंपिक के लिए क्वालीफाई करने में भाकर ने जो निरंतरता दिखाई है, उससे पता चलता है कि वह पदक से नीचे समझौता नहीं करना चाहेंगी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+