नीरज चोपड़ा के इवेंट का वह नाटकीय मोड़, कैसे जीता हुआ मुकाबला कुछ सेकंड में बदला, जानें पूरी कहानी

Neeraj Chopra: कतर के दोहा में डायमंड लीग के दौरान नीरज चोपड़ा ने जब 90 मीटर का थ्रो किया था, तो देशवासी झूम उठे थे। भारत में सोशल मीडिया पर यही दावा किया जा रहा था कि अब टॉप पर नीरज ही होंगे, कोई अन्य एथलीट उनके जितनी दूरी तय नहीं कर पाएगा।

अंतिम समय तक यही चर्चा देखने को मिली। नीरज ने अपने पहले प्रयास में 88 मीटर से ज्यादा की दूरी तय करते हुए धमाकेदार शुरुआत की। इसके बाद वह एक फाउल कर गए। तीसरे प्रयास में कुछ ऐसा हुआ, जिसका हर देशवासी को लम्बे समय से इंतजार था।

neeraj chopra

पूरी ताकत लगाते हुए नीरज ने अपना बेस्ट शॉट देते हुए करियर में पहली बार 90 मीटर का आंकड़ा पार कर लिया। वह 90.23 मीटर की दूरी हासिल करने में सफल रहे। चौथे प्रयास में उन्होंने 80 मीटर का आंकड़ा हासिल किया। उनके पीछे ही जर्मनी के जुलियन वेबर आ रहे थे।

अंतिम प्रयास तक नीरज चोपड़ा आगे थे और वहां से नाटकीय अंदाज में इवेंट का रुख बदल जाता है और जुलियन वेबर अपने अंतिम प्रयास में धमाका करते हैं, जो नीरज के साथ करोड़ों देशवासियों का सपना तोड़ देते हैं। पूरी जान और ताकत लगाते हुए वेबर अपना भाला 91.06 मीटर फेंक नीरज को पीछे छोड़ इवेंट जीत लेते हैं।

अंतिम थ्रो से पहले तक वेबर का स्कोर 89.84 था और नीरज चोपड़ा की जीत पक्की मानी जा रही थी। वेबर के ऊपर काफी ज्यादा दबाव था और वह इस दबाव को झेलते हुए नीरज द्वारा तय की गई दूरी को पार करने में सफल रहे, इसके पीछे भी कुछ कारण रहे हैं।

Neeraj Chopra कहां खा गए मात

नीरज और वेबर की शारीरिक संरचना में फर्क है, वेबर 6 फीट और 3 इंच लम्बे हैं, वहीं नीरज की का कद 5 फीट 11 इंच के करीब है। वेबर को अपनी उंचाई से पावर जनरेट करने में सफलता मिल गई और उन्होंने इतिहास रच दिया। नीरज की तुलना में वेबर की बॉडी भी ज्यादा सॉलिड दिखती है। नीरज इसी के कारण मात खा गये। यही एक बड़ा कारण रहा है कि नीरज को 90 मीटर का आंकड़ा हासिल करने में इतने साल लग गए।

पेरिस में भी Neeraj Chopra के साथ यही हुआ

पेरिस ओलंपिक में भी कुछ यही देखने को मिला था। पाकिस्तान के अरशद नदीम 6 फीट 4 इंच लम्बे हैं और बॉडी भी तगड़ी है, इसी का फायदा उठाते हुए उन्होंने पावर जनरेट की और करीबन 93 मीटर का आंकड़ा हासिल कर लिया। जैवेलिन थ्रो में तकनीक के अलावा पावर की भूमिका कई बार अहम हो जाती है। नीरज इसी वजह से कुछ मौकों पर पीछे नजर आए हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+