महान फाइटर टकेरु ने रोडटंग को नॉकआउट कर किया ऐतिहासिक कारनामा, रिटायरमेंट मैच जीतकर हुए मालामाल

Takeru vs Rodtang: 29 अप्रैल की शाम ONE SAMURAI 1 इवेंट में टकेरु सेगावा ने कुछ ऐसा कर दिखाया, जिसकी कल्पना मार्शल आर्ट्स फैंस ने शायद नहीं की होगी। जापानी स्ट्राइकिंग मेगास्टार ने अपने विरोधी को नॉकआउट कर ना सिर्फ पिछली बार 80 सेकंड से आई हार का बदला लिया बल्कि ONE अंतरिम फ्लाइवेट किकबॉक्सिंग वर्ल्ड चैंपियनशिप जीतकर महान करियर को विदाई दी।

इसके अतिरिक्त 15 मैचों वाले फाइट कार्ड में धमाकेदार एक्शन देखने को मिला। एक नए चैंपियन की ताजपोशी हुई तो वहीं दो अन्य वर्ल्ड चैंपियन अपने खिताब को डिफेंड करने में कामयाब रहे। भारतीय फैंस के नजरिए से बात करें तो ऋतु फोगाट को इत्सुकी हिराटा से तीसरे राउंड में हार का सामना करना पड़ा।

Takeru vs Rodtang

टकेरु ने रोडटंग को ढेर कर 13 साल बाद नॉकआउट का मजा चखाया

टकेरु और रोडटंग स्ट्राइकिंग जगत के दो सबसे बड़े मेगास्टारों में से एक हैं। दुनिया का हर कॉम्बैट स्पोर्ट्स फैन इस मैच को लेकर उत्साहित था। अधिकतर जानकारों का मानना था कि पिछली बार की तरह रोडटंग जीत जाएंगे, मगर टकेरु ने अपने करियर के आखिरी मैच में सबको गलत साबित कर दिया।

उन्होंने थाई धुरंधर को पांच राउंड की फाइट में एक, दो नहीं बल्कि चार बार मैट पर गिराकर तकनीकी नॉकआउट से फाइट जीती। मैच जीतने के बाद टकेरु की खुशी का ठिकाना नहीं रहा तो वहीं रोडटंग रिंग की रस्सियों के किनारे बैठकर रोते हुए नजर आए। इस फेयरवेल मैच में धमाकेदार प्रदर्शन के लिए जापानी मेगास्टार को करीब 90,00,000 रुपयों का परफॉर्मेंस बोनस मिला।

अन्य मैचों में स्टार्स ने दिखाई अपनी ताकत

एक दूसरे वर्ल्ड टाइटल मैच में उज़्बेकिस्तानी फाइटर अवाज़बेक खोलमिर्ज़ाएव ने जापानी चैंपियन युया वाकामत्सु को घूमकर कोहनी का वार लगाते हुए ढेर किया और ONE फ्लाइवेट MMA वर्ल्ड चैंपियनशिप जीतकर अपने देश के लिए यादगार कारनामा किया।

दो अन्य चैंपियन जोनाथन हैगर्टी और नडाका योशीनारी ने अपने-अपने खिताबों को पांच राउंड की जोरदार फाइट में बचाव करने में सफलता अर्जित की। इसके अलावा शो में कई सारे नॉकआउट, सबमिशन और जजों के निर्णय से आई जीत देखने को मिली। कई सारे स्टार्स ने लाखों का परफॉर्मेंस बोनस भी हासिल किया।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+