स्टार बॉक्सर मैरी कोम ने की तलाक की घोषणा, दूसरे इंसान को डेट करने की बातों पर दी बड़ी प्रतिक्रिया
Mary Kom Divorce: स्टार भारतीय बॉक्सर एमसी मैरी कोम के तलाक को लेकर बड़ी खबर आई है। मैरी कोम ने इस पर प्रतिक्रिया देते हुए सभी बातों पर विराम लगा दिया है। पिछले हफ्ते ही सोशल मीडिया पर उनके तलाक की खबरें सामने आई थी। उन्होंने कहा कि वह और उनके पति ओनखोलर अब साथ में नहीं हैं।
उन्होंने कहा कि आपसी सहमति से दोनों ने तलाक लिया है। मैरी कोम ने अन्य बॉक्सर के पति के साथ रिलेशनशिप में होने को लेकर भी प्रतिक्रिया दी है। बयान में कहा गया कि एमसी। मैरी कोम और मिस्टर ओनखोलर (ओनलर) कोम अब शादीशुदा नहीं हैं और उन्होंने 20 दिसंबर 2023 को प्रथागत कानून के तहत आपसी सहमति से अपने तलाक को अंतिम रूप दिया है। यह दोनों परिवार के सदस्यों और कबीले के नेताओं की उपस्थिति में हुआ।

मैरी कोम के एक्स अकाउंट से पीआर ने पोस्ट करते हुए कहा कि हितेश चौधरी या किसी अन्य इंसान के साथ मेरे क्लाइंट के संबंधों से इनकार किया जाता है। किसी भी मीडिया प्लेटफॉर्म द्वारा इसे प्रसारित नहीं किया जाना चाहिए। बताया गया कि दो साल से मैरी कोम का गृहस्थ जीवन चुनौतियों से गुजर रहा था।
Mary Kom के जीवन ने थी उथल-पुथल
अपने पति के साथ उनका जीवन ठीक नहीं चल रहा था। पोस्ट में कहा गया कि अपने दोस्तों, प्रशंसकों और शुभचिंतकों से अनुरोध करते हैं कि वे उसे इस मुश्किल समय को नेविगेट करने के लिए स्पेस दें और निजता का ध्यान रखें।
कब हुई थी Mary Kom की शादी
गौरतलब है कि मैरी कोम की शादी 2005 में हुई थी और 18 साल बाद उनका तलाक हो गया। बॉक्सिंग में मैरी कोम एक बड़ा नाम है। वह वर्ल्ड नम्बर वन रही हैं। साल 2012 में हुए लंदन ओलंपिक्स में एमसी मैरी कोम ने कांस्य पदक जीतकर इतिहास रच दिया था। वह राज्यसभा सांसद भी रही हैं।












Click it and Unblock the Notifications