परिवार ने कहा ‘चोट मत लगवाओ’, सोंगचाइनोई ने फिर भी चुना खेल का रास्ता और पाई सफलता

कुछ खिलाड़ी ऐसे होते हैं, जिनका परिवार चाहता है तो वह खेलों में आगे बढ़ें तो कुछ परिवार ऐसे होते हैं, जो अपने बच्चों को खेलों से दूर रहने की बात कहते हैं। लेकिन थाईलैंड के युवा फाइटर सोंगचाइनोई की कहानी में परिवार की मनाही से लेकर साथ दोनों शामिल हैं।

इस 25 वर्षीय स्टार का सामना इस शुक्रवार, 21 अगस्त को होने वाले ONE Championship के इवेंट The Inner Circle 27 में हमवतन फाइटर बैनलुएलोक से एटमवेट मॉय थाई मैच में होगा। आइए इस मुकाबले के होने से पहले जानते हैं कि सोंगचाइनोई ने कैसे मॉय थाई खेल में दस्तक दी।

Songchainoi

परिवार को पसंद नहीं था कि बेटे को चोट लगे

मार्शल आर्ट्स खासकर मॉय थाई में मुक्के, लात, कोहनी और घुटने के वार से चोट लगने का डर बना रहता है भले ही इसे किसी भी उम्र का खिलाड़ी खेल रहा हो। सोंगचाइनोई का परिवार आर्थिक तौर पर अच्छा था और वे नहीं चाहते थे कि बेटे को किसी भी तरह चोट का सामना करना पड़े।

उन्होंने पुराने दिनों को याद करते हुए बताया, "मैंने बहुत छोटी उम्र से बॉक्सिंग शुरु कर दी थी। इसकी वजह से मैंने काफी पहले ही अनुशासन सीख लिया था, लेकिन यह बहुत मुश्किल भी था। मेरे परिवार ने शुरुआत में हामी नहीं भरी। वे कहते थे कि 'हमारे पास पैसे हैं। तुम्हें यह सब करने की जरूरत नहीं है। चोट मत लगवाओ।'"

एक आंटी की वजह से बॉक्सिंग सीखना शुरु किया

परिवार की मनाही के बावजूद एक आंटी ने उनके करियर की दिशा और दशा दोनों को बदल दिया। फिर जो एक बार सफर शुरु हुआ, वह आज भी जारी है। सोंगचाइनोई ने ONE में आकर 1,00,000 यूएस डॉलर का खिताब जीता और ONE वर्ल्ड टाइटल के लिए भी चुनौती दे चुके हैं।

उन्होंने उस घटना का जिक्र करते हुए कहा, "एक आंटी, जो कि किसी जिम की मालकिन थीं, ने मुझसे आकर कहा, 'तुम बॉक्सिंग क्यों नहीं करते?' तुम्हारा शरीर एकदम फिट है, तुम बॉक्सर बन सकते हो।' उन्होंने मुझसे जानने की कोशिश की कि मैं इसे ट्राई करना चाहता हूं या नहीं।"

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+