Death on the Soccer Field: खून से लाल हुआ फुटबॉल मैदान, बंदूकधारियों ने की अंधाधुंध फायरिंग, 11 लोगों की मौत
Death on the Soccer Field: सेंट्रल मेक्सिको के ग्वानाजुआतो राज्य से एक बेहद दुखद और विचलित करने वाली घटना सामने आई है। सालामांका शहर के 'लोमा डी फ्लोरेस' पड़ोस में रविवार को एक फुटबॉल मैच के बाद हथियारबंद हमलावरों ने अंधाधुंध फायरिंग कर दी। इस हमले में कम से कम 11 लोगों की जान चली गई है, जबकि 12 अन्य गंभीर रूप से घायल हैं।
10 लोगों की मौके पर ही मौत (Death on the Soccer Field)
स्थानीय प्रशासन और समाचार एजेंसी 'एसोसिएटेड प्रेस' (AP) के अनुसार, हमला उस समय हुआ जब मैच खत्म होने के बाद भीड़ मैदान पर जमा थी। 10 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि एक घायल ने अस्पताल में इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। घायलों में एक महिला और एक नाबालिग भी शामिल है, जिनकी स्थिति नाजुक बनी हुई है।

सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा वीडियो
सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे वीडियो में फुटबॉल फील्ड पर चारों ओर खून और बेसुध पड़े शवों को देखा जा सकता है। मेयर की संघीय सरकार से गुहार शहर के मेयर सीजर प्रिएटो ने इस घटना को क्षेत्र में जारी 'क्राइम वेव' का हिस्सा बताया है। उन्होंने देश की राष्ट्रपति क्लॉडिया शिनबाम से सार्वजनिक रूप से अपील की है कि सालामांका में हिंसा को रोकने के लिए तत्काल संघीय हस्तक्षेप और अतिरिक्त सुरक्षा बल भेजे जाएं। प्रिएटो ने नागरिकों की सुरक्षा के लिए मजबूत सुरक्षा उपायों और स्थानीय-संघीय एजेंसियों के बीच बेहतर समन्वय की आवश्यकता पर जोर दिया।
पुलिस की शुरुआत जांच शुरू
कार्टेल युद्ध की पृष्ठभूमि ग्वानाजुआतो राज्य पिछले कुछ वर्षों से मेक्सिको के सबसे हिंसक क्षेत्रों में से एक बन गया है। इस हिंसा के पीछे मुख्य कारण 'जालिस्को न्यू जेनरेशन कार्टेल' और 'सांता रोजा डी लीमा कार्टेल' के बीच वर्चस्व की खूनी जंग है। ये दोनों शक्तिशाली ड्रग कार्टेल क्षेत्र में तस्करी के रास्तों और अवैध गतिविधियों पर नियंत्रण के लिए अक्सर आमने-सामने होते हैं, जिसका खामियाजा निर्दोष नागरिकों को भुगतना पड़ता है।
ग्वानाजुआतो राज्य के अभियोजक कार्यालय ने मामले की औपचारिक जांच शुरू कर दी है। संघीय अधिकारियों के साथ मिलकर प्रभावित इलाके में सुरक्षा घेरा कड़ा कर दिया गया है। फिलहाल किसी भी संगठन ने इस हमले की जिम्मेदारी नहीं ली है, लेकिन पुलिस की शुरुआत जांच का केंद्र स्थानीय कार्टेल की आपसी रंजिश ही है।












Click it and Unblock the Notifications