Athletics Championship: सिद्धार्थ चौधरी ने गोल्ड जीत रचा इतिहास, विदेशी सरजमीं पर लहराया भारत का तिरंगा

Siddharth Choudhary Wins Shot Put Gold: भारतीय शॉट पुट खिलाड़ी सिद्धार्थ चौधरी ने देश के लिए गोल्ड जीतकर इतिहास रच दिया है।

Siddharth Choudhary (twitter)

Asian U-20 Athletics Championship: दक्षिण कोरिया में चल रहे एशियाई अंडर-20 एथलेटिक्स चैंपियनशिप में भारतीय खिलाड़ी का जलवा देखने को मिल रहा है। सोमवार को इस एथलेटिक्स चैंपियनशिप में सिद्धार्थ चौधरी ने 19.52 मीटर थ्रो के साथ शॉट पुट में गोल्ड मेडल जीतकर इतिहास रच दिया है। वह भारत के लिए इतनी कम उम्र में ऐसा कारनामा करने वाले पहले खिलाड़ी बन गए हैं।

17 साल के खिलाड़ी ने रचा इतिहास: एशियाई अंडर-20 एथलेटिक्स चैंपियनशिप में भारत की तरफ से सिद्धार्थ चौधरी ने दमदार प्रदर्शन किया। 19.52 मीटर के व्यक्तिगत सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन कर सिद्धार्थ चौधरी ने गोल्ड मेडल पर कब्जा जमाया। इससे पहले जूनियर स्तर पर उनका व्यक्तिगत सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन 19.11 मीटर का था। जिसका रिकॉर्ड उन्होंने एथलेटिक्स चैंपियनशिप में तोड़ दिया है।

एशियाई अंडर-20 एथलेटिक्स चैंपियनशिप के दूसरे दिन भारत ने भारत ने अपने शानदार प्रदर्शन की बदौलत मेडल टैली में तीसरा स्थान हासिल किया। भारत से पहले चीन और जापान की टीम है। जापान ने अब तक आठ गोल्ड, दो सिल्वर, दो ब्रॉन्ज जीतने में कामयाबी हासिल की है। जबकि पांच गोल्ड, तीन सिल्वर, दो ब्रॉन्ज के साथ चीन दूसरे नंबर पर है। वहीं भारत के पास अभी तीन गोल्ड, तीन सिल्वर और तीन ब्रॉन्ज मेडल है।

धनुष श्रीकांत ने जीता गोल्ड: दूसरी तरफ में आईएसएसएफ जूनियर विश्व कप में भारतीय निशानेबाज धनुष श्रीकांत ने गोल्ड मेडल जीतने में कामयाबी हासिल की है। धनुष ने 24 शॉट के फाइनल में 249.4 का स्कोर करके स्वीडन के सिल्वर मेडल विनर पोंटस कालिन को 1.3 अंक से पीछे छोड़ा।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+