सरदार सिंह ने युवा खिलाड़ियों को लेकर कही बड़ी बात, हॉकी टीम की कमियों को दूर करने को लेकर दी प्रतिक्रिया

भारतीय पुरुष हॉकी टीम ने एशियन गेम्स 2026 में स्वर्ण पदक जीतकर हॉकी वर्ल्ड कप के निराशाजनक प्रदर्शन का करारा जवाब दिया। इस जीत के साथ भारत ने 2028 लॉस एंजिलिस ओलंपिक के लिए भी सीधे क्वालिफाई कर लिया।

अब पूर्व भारतीय कप्तान सरदार सिंह ने टीम के भविष्य, कोच क्रेग फुल्टन की रणनीति और भारतीय महिला हॉकी टीम की ऐतिहासिक सफलता पर अपनी राय रखी है। उन्होंने ये बातें वनइंडिया की सहयोगी वेबसाइट मायखेल को दिए एक विशेष इंटरव्यू में कहीं।

sardar singh

सरदार सिंह का मानना है कि भारतीय पुरुष हॉकी टीम में कई युवा खिलाड़ी हैं, जो आने वाले छह से सात वर्षों तक टीम को मजबूती दे सकते हैं। उन्होंने वर्ल्ड कप के प्रदर्शन को पूरी तरह नकारने के बजाय उससे सबक लेने पर जोर दिया। छोटी-छोटी गलतियों को सुधारना और आगामी टूर्नामेंट में बेहतर प्रदर्शन करना जरूरी है।

सरदार ने कहा कि लॉस एंजिलिस ओलंपिक से पहले भारत के पास अपनी कमियों पर काम करने के लिए दो साल हैं। इस दौरान अभ्यास मैच और अंतरराष्ट्रीय टूर्नामेंट खिलाड़ियों की रणनीति, निर्णय लेने की क्षमता और निरंतरता सुधारने में अहम भूमिका निभाएंगे।

क्रेग फुल्टन की रणनीति पर क्या बोले सरदार?

भारतीय टीम के मुख्य कोच क्रेग फुल्टन के काम करने के तरीके पर सरदार ने कहा कि हर कोच की अपनी रणनीति होती है। कोई आक्रामक हॉकी पर जोर देता है, तो कोई रक्षात्मक मजबूती को प्राथमिकता देता है। खिलाड़ियों के लिए सबसे जरूरी है कि वे कोच की योजना को समझें और अपनी भूमिका को सही तरीके से निभाएं।

महिला टीम की जीत को बताया मेहनत का नतीजा

भारतीय महिला हॉकी टीम के एशियन गेम्स में स्वर्ण पदक जीतने पर भी सरदार सिंह ने खुशी जताई। इस जीत से महिला टीम ने 44 साल का इंतजार खत्म किया और लॉस एंजिलिस ओलंपिक का टिकट हासिल किया।

उन्होंने कहा कि यह सफलता कई वर्षों की मेहनत, अनुशासन और त्याग का परिणाम है। उन्होंने टीम की निरंतरता और पूरे 60 मिनट तक कोच की रणनीति पर अमल करने की क्षमता को भी जीत की बड़ी वजह बताया।

देश के अलग-अलग राज्यों में हों अंतरराष्ट्रीय टूर्नामेंट

सरदार सिंह ने भारतीय हॉकी के विकास के लिए देश के अलग-अलग राज्यों में अंतरराष्ट्रीय टूर्नामेंट आयोजित करने की जरूरत पर भी जोर दिया। उनका मानना है कि इससे स्थानीय दर्शकों और उभरते खिलाड़ियों को विश्वस्तरीय हॉकी करीब से देखने का मौका मिलेगा, जो देश में खेल के विकास के लिए महत्वपूर्ण है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+