80 सेकंड की शर्मनाक हार का बदला लेने के लिए महान स्ट्राइकर ने भरी हुंकार

'हौसला, ईंधन, बदला,' धुरंधर 2 फिल्म का यह डायलॉग पूरी तरह से किकबॉक्सिंग दिग्गज टकेरु सेगावा पर फिट बैठता है। अपने चिर-प्रतिद्वंदी के खिलाफ हुए पिछले साल हुए मैच में मात्र 80 सेकंड में आई शर्मनाक हार के बाद उन्होंने खुद को पूरी तरह तैयारी में झोंक दिया है।

अपने महान करियर की रिटायरमेंट फाइट में उनका सामना 28 वर्षीय मेगास्टार और पूर्व ONE फ्लाइवेट मॉय थाई वर्ल्ड चैंपियन रोडटंग जित्मुआंगनोन के साथ होगा। इस इवेंट, ONE SAMURAI 1, का लाइव प्रसारण बुधवार, 29 अप्रैल को टोक्यो से किया जाएगा। इस मैच में ONE अंतरिम किकबॉक्सिंग वर्ल्ड चैंपियनशिप दांव पर लगी होगी।

Takeru Segawa

बिना किसी पछतावे के खेल से विदाई लेना चाहते हैं दिग्गज

टकेरु को किकबॉक्सिंग मार्शल आर्ट्स की सबसे चर्चित हस्तियों और जापान के सबसे बड़े खिलाड़ियों में से एक में गिना जाता है। करियर में 45-5 (जीत-हार) का धमाकेदार रिकॉर्ड रखने वाले सुपरस्टार का कहना है कि वह बिना किसी पछतावे के करियर पर विराम लगाना चाहते हैं।

उन्होंने इस बारे में बताया, "अगला मैच मेरे करियर का आखिरी मुकाबला होगा तो इसके लिए मैं हर दिन जमकर पसीना बहा रहा हूं। मैं अपना सब कुछ झोंक रहा हूं और किसी पछतावे के बगैर रिटायर होना चाहता हूं।"

खुद को सबसे मजबूत साबित करने की इच्छा और अंतिम कोशिश

टकेरु ने ONE Championship में आने का फैसला इसलिए लिया था कि उनकी रोडटंग के साथ भिड़ंत हो सके। जब लंबे इंतजार के बाद उनका थाई एथलीट के साथ मुकाबला हुआ तो मैच का अंत बहुत चौंकाने वाला रहा। रोडटंग ने बाएं हाथ के एक मुक्के में जापानी सुपरस्टार को मैट पर गिरा दिया और मात्र 1:20 मिनट में फाइट को जीता।

34 वर्षीय दिग्गज को उस हार का बहुत मलाल है और वो अपने आखिरी मुकाबले में जीत के साथ करियर पर विराम लगाना चाहेंगे। उन्होंने बताया, "ONE में आने के बाद आई हार से मुझे महसूस होता है कि मैंने अपने फैंस की भावनाओं से खिलवाड़ किया है। लेकिन मेरे पास दिखाने का मौका है कि मैं दुनिया के सबसे मजबूत फाइटर के रूप में रिटायर होऊं।"

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+