Haryana Crime: राजस्थान के वॉलीबॉल खिलाड़ी की बेरहमी से हत्या! किडनैप करने के बाद पीट-पीटकर मार डाला

Haryana Crime News: हरियाणा के फरीदाबाद में एक बेहद दर्दनाक और हिंसक वारदात सामने आई है। यहां राजस्थान के रहने वाले 21 वर्षीय राज्य स्तरीय वॉलीबॉल खिलाड़ी मोनू की अपहरण के बाद पीट-पीटकर हत्या कर दी गई। पुलिस के मुताबिक इस खूनी खेल के पीछे एक नाबालिग लड़की के साथ प्रेम प्रसंग का विवाद बताया जा रहा है। पीड़ित खिलाड़ी के परिवार की शिकायत पर पुलिस ने एफआईआर (FIR) दर्ज कर ली है और इस सिलसिले में दो संदिग्धों को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है।

3 दिन तक बंधक बनाकर प्रताड़ित किया, अस्पताल में तोड़ा दम (Haryana Crime News)

मृतक खिलाड़ी मोनू राजस्थान के भिवाड़ी जिले के सैदपुर गांव का रहने वाला था। जबकि लड़की का परिवार फरीदाबाद में रहता है। दर्ज कराई गई शिकायत के मुताबिक लड़की के परिजनों ने मोनू का अपहरण किया और उसे तीन दिनों तक एक घर में हाथ-पैर बांधकर बंधक बनाए रखा। इस दौरान उसे खाना-पानी तक नहीं दिया गया और बेरहमी से लाठियों व डंडों से पीटा गया।

Volleyball Player 1

सड़क पर फेंककर आरोपी फरार

20 मई को जब मोनू की हालत अत्यंत गंभीर हो गई तो आरोपी उसे अधमरी हालत में सड़क पर फेंककर फरार हो गए। पुलिस की सूचना पर उसे नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां इलाज के दौरान शुक्रवार को उसने दम तोड़ दिया। मृतक के चाचा नरेंद्र कुमार ने बताया कि मोनू वॉलीबॉल का एक होनहार खिलाड़ी था। जिसने राज्य स्तर पर कई पदक जीते थे। उसने हाल ही में 70 प्रतिशत अंकों के साथ 12वीं कक्षा पास की थी।

दर्ज कराया गया था अपहरण का मामला

परिजनों के मुताबिक इसी साल अप्रैल महीने में फरीदाबाद के तिगांव थाने में मोनू के खिलाफ उक्त नाबालिग लड़की के कथित अपहरण का मामला दर्ज कराया गया था। हालांकि, बाद में लड़की को सकुशल बरामद कर लिया गया था और मामले की जांच चल रही थी। 17 मई को मोनू यह कहकर घर से निकला था कि पुलिस ने उसे पूछताछ के लिए बुलाया है, लेकिन रास्ते में ही लड़की के परिजनों ने उसे किडनैप कर लिया।

फरीदाबाद पुलिस का बयान

फरीदाबाद पुलिस के प्रवक्ता ने मामले की पुष्टि करते हुए कहा कि पीड़ित परिवार की शिकायत के आधार पर हत्या और अपहरण की धाराओं में केस दर्ज कर लिया गया है। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए मुख्य संदिग्धों में से दो लोगों को हिरासत में लिया है। मामले की तह तक जाने के लिए उनसे सघन पूछताछ की जा रही है और जल्द ही अन्य आरोपियों को भी गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+