French Open: साल 2005 के बाद पहली बार फ्रेंच ओपन में नहीं खेलेंगे राफेल नडाल, अगले साल ले सकते हैं रिटायरमेंट
Rafael Nadal press conference: इस साल के फ्रेंच ओपन में दिग्गज टेनिस खिलाड़ी राफेल नडाल खेलते हुए नजर नहीं आएंगे।

Rafael Nadal withdraws Nane French Open for first time in 19 years: 22 बार के ग्रैंड स्लैम विजेता स्पेन के राफेल नडाल को लेकर बड़ी खबर सामने आ रही है। फ्रेंच ओपन में 14 बार के चैंपियन राफेल नडाल इस साल मैदान से बाहर रहेंगे। इस बात की जानकारी उन्होंने खुद प्रेस कॉन्फ्रेंस कर दी है।
28 मई से होगा शुरू: साल 2023 में फ्रेंच ओपन 28 मई से 11 जून तक पेरिस में आयोजित किया जाना है। इस टूर्नामेंट को लेकर बड़ी अपडेट सामने आ रही है। हर बार फ्रेंच ओपन में अपने दमदार प्रदर्शन से फैंस का दिल जीतने वाले राफेल नडाल इस बार टूर्नामेंट को मिस करने वाले हैं। ये खबर सामने आने के बाद उनके फैंस में भी मायूसी है। वह लगातार सोशल मीडिया पर पोस्ट कर रहे हैं।
चोट के कारण हुए बाहर: गुरुवार को मल्लोर्का में अपनी अकादमी में रखी गई एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में राफेल नडाल ने कहा कि वह इस साल फ्रेंच ओपन में हिस्सा नहीं लेंगे। इससे पहले 36 वर्षीय नडाल अपने बाएं पैर की मांसपेशियों में चोट के कारण इंडियन वेल्स मास्टर्स, मियामी ओपन, मोंटे कार्लो मास्टर्स और चल रहे बार्सिलोना ओपन से हट गए थे।
वापसी की थी उम्मीद: पिछले चार महीनों में कूल्हे की चोट से जूझने के बाद उम्मीद थी कि नडाल फ्रेंच ओपन में वापसी करेंगे। लेकिन ऐसा नहीं हो सका। नडाल को ऑस्ट्रेलिया में यह चोट लगी थी। शुरू में यह छह से आठ सप्ताह की रिकवरी में ठीक होने की बात कही जा रही थी। लेकिन चोट को ठीक होने में उससे अधिक का समय लग गया है।
अगला साल होगा आखिरी: अपने प्रेस कॉन्फ्रेंस में नडाल ने बताया कि इस साल अब वह कोई ट्रेनिंग नहीं करेंगे। वह अब पूरी तरह से अपने शरीर को आराम देना चाहेंगे। इसके साथ ही उन्होंने कहा कि वह अब अगले साल से ट्रेनिंग करेंगे। जो डेविस कप में खेलने और 2024 में होने वाले और टूर्नामेंटों को ध्यान में रखकर होगा। नडाल ने कहा कि साल 2024 उनके करियर का आखिरी साल हो सकता है।












Click it and Unblock the Notifications