FIDE World Cup: ग्रैंडमास्टर प्रगनानंद ने किया कमाल, विश्व के नंबर 2 खिलाड़ी को हराकर राउंड 16 में बनाई जगह
FIDE World Cup: फिडे विश्व कप शतरंज टूर्नामेंट के एक रोमांचक मुकाबले में भारत के ग्रैंडमास्टर रमेशबाबू प्रगनानंद ने अपने प्रतिद्वंद्वी हीकारू नाकामुरा को हरा दिया। शुक्रवार को अजरबैजान के बाकू में प्रगनानंदा ने विश्व के नंबर दो खिलाड़ी नाकामुरा को 2-0 से हरा दिया। अब राउंड 16 में प्रगनानंद का मुकाबला हंगरी के ग्रैंडमास्टर फेरेंक बर्केस से होगा।
प्रगनानंद ने टूर्नामेंट के अंतिम 16 में किया प्रवेश
युवा ग्रैंडमास्टर आर प्रगनानंद ने शुक्रवार को दोनों रैपिड गेम जीतकर दूसरी वरीयता प्राप्त हिकारू नाकामुरा को हराकर फिडे विश्व कप शतरंज टूर्नामेंट के अंतिम 16 में प्रवेश किया। दो क्लासिकल गेम ड्रॉ पर समाप्त होने के बाद टाई-ब्रेक गेम में अमेरिकी जीएम को चौंका दिया। 18 वर्षीय भारतीय गुरुवार को अपना जन्मदिन मनाया।

विश्वनाथन आनंद ने की रमेशबाबू प्रगनानंद की सराहना
पांच बार के विश्व चैंपियन और भारतीय शतरंज के दिग्गज विश्वनाथन आनंद ने रमेशबाबू प्रगनानंद की सराहना की और कहा कि, 'प्रगनाननंदा ने कर दिखाया। नाकामुरा को हराना आसान नहीं है। प्रगनाननंदा ने शानदार प्रदर्शन किया है।' अंतिम 16 में साथी किशोर डी गुकेश के साथ शामिल हुए, गुकेश ने एंड्री एसिपेंको को बाहर कर दिया।
प्रग्गनानंद का हंगरी के ग्रैंडमास्टर फेरेंक बर्केस से होगा मुकाबला
दरअसल, राउंड 16 में प्रग्गनानंद का मुकाबला हंगरी के ग्रैंडमास्टर फेरेंक बर्केस से होगा। हालांकि, एक अन्य भारतीय- निहाल सरीन - चौथे दौर में इयान नेपोम्नियाचची से दोनों टाई-ब्रेक गेम हारकर प्रतियोगिता से बाहर हो गए।भारतीय खिलाड़ी विदित गुजराती और अर्जुन एरिगैसी पहले ही अंतिम 16 स्थान पक्का कर चुके हैं।
हरिका महिलाओं की स्पर्धा में एकमात्र भारतीय
महिला वर्ग में हरिका ने रैपिड टाई-ब्रेक जीतकर एलाइन रोएबर्स की कीमत पर आगे बढ़ गई। हालांकि, देश की नंबर 1 महिला खिलाड़ी कोनेरू हम्पी को बेला खोतेनश्विली (जॉर्जिया) ने बाहर कर दिया है। हरिका महिलाओं की स्पर्धा में बची एकमात्र भारतीय खिलाड़ी हैं।












Click it and Unblock the Notifications