Paris Olympics: पीएम मोदी ने किया पदक विजेता मनु भाकर को कॉल, वीडियो में देखें क्या बात हुई

Paris Olympics 2024: शूटिंग में भारत के लिए पदक जीतने वाली पहली महिला बनने के बाद मनु भाकर से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बात की और बधाई दी। मनु भाकर पीएम से बात करते हुए काफी खुश लग रही हैं और उनका वीडियो भी वायरल हुआ है। पीएम ने टोक्यो ओलंपिक में उनकी पिस्टल खराब होने का जिक्र भी किया।

प्रधानमंत्री ने भाकर को कहा कि सिल्वर से थोड़ा चूक गईं लेकिन देश के लिए आपने कांस्य पदक जीता इसलिए दो तरह से बधाई मिल रही हैं। एक तो कांस्य जीता और दूसरा आप ऐसा करने वाली पहली महिला शूटर हैं। इसे सुनकर मनु भाकर हँसने लगीं और धन्यवाद कहा।

pm modi and manu

इसके अलावा पीएम ने कहा कि टोक्यो ओलंपिक में पिस्टल ने दगा कर दिया था लेकिन इस बार उसकी भरपाई कर दी। उन्होंने यह भी कहा कि हमने पेरिस में आप सब को पूरी सुविधाएं मिले, ऐसा सुनिश्चित किया है। साथी खिलाड़ी कैसे हैं, सब खुश होंगे।

इसके बाद पीएम ने यह भी पूछा कि आपकी पिताजी से बात हुई क्या? इस पर मनु ने कहा कि अभी तो नहीं हुई लेकिन वे खुश होंगे और मेरा भाई भी खुश होगा। मनु ने कहा कि अभी और भी मैच बचे हैं। इस पर पीएम ने कहा कि आप उनमें भी अच्छा करेंगी और इस मेडल से आपको प्रेरणा भी मिलेगी।

Recommended Video

    Paris Olympics: पीएम मोदी ने किया पदक विजेता मनु भाकर को कॉल, वीडियो में देखें क्या बात हुई

    उल्लेखनीय है कि मनु भाकर ने पेरिस ओलंपिक के फाइनल में बेहतरीन निशाना लगाते हुए कांस्य पदक हासिल कर लिया। हालांकि वह सिल्वर मेडल के बेहद करीब थीं लेकिन थोड़े अंतर से चूक गईं। मनु ने 221.7 का स्कोर किया और कांस्य पदक हासिल कर लिया।

    इससे पहले टोक्यो ओलंपिक में उनके साथ कुछ ऐसा हुआ जिसके बारे में किसी ने सोचा तक नहीं था। इवेंट के दौरान ही उनकी पिस्टल खराब हो गई थी। इससे उनको नुकसान हुआ और टोक्यो में वह पदक नहीं जीत पाईं। उस घटना के बाद उन्होंने फिर से मेहनत की और मेडल जीत लिया।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+