Olympic Medals List in Hindi: कौन है ओलंपिक पदक तालिका में टॉप? कैसी है भारत की स्थिति

Olympic Medals List in Hindi: पेरिस ओलंपिक में भारत ने दो मेडल हासिल किये हैं, अभी खेलों में काफी दिन और इवेंट बचे हुए हैं। भारत को मिले मेडल शूटिंग इवेंट में आए हैं। कई देशों ने गोल्ड मेडल में धमाका कर दिया है और जापान का नाम उनमें सबसे ऊपर लिया जा सकता हैं।

अब तक हुए मैचों के आधार पर अमेरिका इस बार पीछे रहा है। चीन, फ़्रांस और ऑस्ट्रेलिया ने भी अच्छा प्रदर्शन किया है। अमेरिकी एथलीटों की तरफ से अब तक कोई बड़ा धमाका देखने को नहीं मिला है। टॉप दस में मौजूद सभी देशों के पास स्वर्ण पदक है।

olympics medals tally

टोक्यो ओलंपिक में यूएस और चीन टॉप स्थानों पर थे। इस बार जापान ने अब तक दबदबा बनाया है। हालांकि अभी काफी समय है, ऐसे में अन्य देशों के पास इस तालिका में फेरबदल करने का पूरा मौका रहेगा। चीन और यूएस से उम्मीदें भी काफी ज्यादा हैं। भारत का क्या हाल रहेगा, यह भी देखना होगा।

भारत को अभी तक स्वर्ण और सिल्वर दोनों ही नहीं मिल पाए हैं। यह कब आएगा, इसके बारे में कोई कुछ नहीं कह सकता क्योंकि स्पोर्ट्स में काफी अनिश्चितता होती है। पदक तालिका में भारत काफी नीचे है। यहाँ तालिका में मौजूद देशों का जिक्र किया गया है।

क्रम देश स्वर्ण रजत कांस्य कुल
1 जापान 6 2 4 12
2 फ़्रांस 5 8 3 16
3 चीन 5 5 2 12
4 ऑस्ट्रेलिया 5 4 0 9
5 दक्षिण कोरिया 5 3 1 9
6 यूएस 3 8 9 20
7 ब्रिटेन 2 5 3 10
8 इटली 2 3 3 8
9 कनाडा 2 1 2 5
10 हांगकांग 2 0 1 3
27 भारत 0 0 2 2
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+