Paris Olympics: भारतीय मुक्केबाजी टीम को जर्मनी में रहस्यमयी बीमारी ने जकड़ा, एक बॉक्सर अस्पताल में भर्ती

पेरिस ओलंपिक में भाग लेने वाली भारतीय महिला मुक्केबाजी टीम में ठीक नहीं चल रहा है। जर्मनी के सारब्रुकन में मौजूद भारतीय टीम के पांच सदस्यीय दल की एक मुक्केबाज को रहस्यमयी बीमारी का सामना करना पड़ा है। मुक्केबाजी टीम पेरिस ओलंपिक की तैयारी के लिए जर्मनी में है।

एशियाई खेलों में 54 किलोग्राम भार वर्ग में भारत के लिए कांस्य पदक जीतने वाली प्रीति पवार बीमार हो गई हैं। प्रीति हरियाणा से आती हैं। शुरुआत में प्रीति ने टीम की अन्य सदस्यों के साथ अभ्यास में हिस्सा नहीं लिया। तीन दी अस्पताल में भर्ती रहने के बाद वह वापस कैम्प में आईं।

preeti pawar

इस बीच बॉक्सिंग फेडरेशन ऑफ़ इंडिया के महासचिव हेमंत कुमार कलिता ने बीमारी जैसी किसी भी घटना से इनकार कर दिया है। उनके मुताबिक़ सब कुछ अच्छा चल रहा है। वनइंडिया की खेल वेबसाईट 'मायखेल' से बात करते हुए उन्होंने कहा कि छोटी-मोटी समस्याएँ हैं लेकिन चिंताजनक नहीं है।

इस मामले को करीब से देखने वाले बॉक्सिंग फेडरेशन ऑफ़ इंडिया के एक सदस्य का कहना है कि प्रीति ने गंभीरता से अभ्यास नहीं किया है लेकिन यह नहीं बताया कि मामला क्या था। उन्होंने कहा कि प्रीति के पास पूरी तरह से ठीक होकर फिटनेस पाने के लिए महज दस दिनों का समय है। इसके अलावा उनका यह भी कहना था कि प्रीति को अपने शरीर का वजन भी मेंटेन करके रखना होगा।

टोक्यो ओलंपिक में भारत के लिए कांस्य पदक जीतने वाली लवलीना बोरगोहेन को भी कैम्प में पीठ के दर्द का सामना करना पड़ा। लवलीना के दर्द के बारे में भी बॉक्सिंग फेडरेशन ऑफ़ इंडिया के ही एक अधिकारी ने जानकारी प्रदान की है। भारतीय बॉक्सिंग टीम के लिए ये घटनाएँ अच्छा संकेत नहीं है।

पेरिस ओलंपिक में मुक्केबाजी स्पर्धा का आगाज 27 जुलाई को होना है। 10 अगस्त को यह समाप्त होगी। पांच सदस्यीय भारतीय दल 28 जून को जर्मनी पहुंचा था।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+