Neeraj Chopra Match: नीरज चोपड़ा का मुकाबला आज कितने बजे है? कहाँ देख सकते हैं लाइव

Neeraj Chopra Match Time and Live Telecast: पेरिस ओलंपिक में भारत के लिए गोल्ड मेडल की उम्मीद नीरज चोपड़ा से है। टोक्यो में उन्होंने गोल्ड हासिल करते हुए इतिहास रच दिया था। अब नीरज चोपड़ा के मैच की बारी आ गई है। कुछ ही दिन पहले ओलंपिक खेल गाँव में पहुंचे नीरज ने फोटो पोस्ट भी की थी।

आज नीरज चोपड़ा को अपना मुकाबला खेलना है। यह क्वालिफिकेशन राउंड है। इस राउंड में जीत दर्ज करने के बाद फाइनल में खेलने का मौका मिलेगा। नीरज चोपड़ा के भाले की दूरी कितनी रहने वाली है, यह देखना होगा। भारत के दो थ्रोअर इस इवेंट में हिस्सा ले रहे हैं।

neeraj chopra

क्वालिफिकेशन राउंड के लिए दो ग्रुप बनाये गए हैं। ग्रुप ए में कुल 16 खिलाड़ी हैं। ग्रुप बी में भी कुल 16 खिलाड़ी हैं। नीरज चोपड़ा को ग्रुप बी में रखा गया है। ग्रुप ए में किशोर जेना को शामिल किया गया है। नीरज चोपड़ा से पहले किशोर जेना का मुकाबला होना है।

किशोर जेना के ग्रुप का मुकाबला दोपहर 1 बजकर 50 मिनट से शुरू हो जाएगा। नीरज वाले ग्रुप के बीच जंग दोपहर 3 बजकर 30 मिनट से शुरू होंगे। किशोर जेना भी अच्छे हैं और वह अपने भाले से कमाल कर सकते हैं लेकिन हर किसी की नजरें नीरज चोपड़ा के मुकाबले के ऊपर हैं।

क्वालिफिकेशन राउंड में कुल 32 में से 12 एथलीट ही फाइनल में जा सकते हैं। इसके बाद फाइनल मैच में छह प्रयास मिलते हैं। उनमें बेस्ट स्कोर को काउंट किया जाता है। अगर कुछ फाउल भी हो जाए, तब भी कोई असर नहीं पड़ता क्योंकि एथलीट के पास कुल छह अटेम्प्ट होते हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+