Paris Olympics 2024: पेरिस ओलंपिक में हिजाब को लेकर मचा बवाल, महिला खिलाड़ी के साथ हुआ समझौता

Paris Olympics 2024 Latest Updates: पेरिस ओलंपिक 2024 का आगाज 26 जुलाई से होने जा रहा है। पेरिस ओलंपिक में आखिरी मुकाबला 11 अगस्त को खेला जाएगा। ओलंपिक शुरू होने से पहले ही पेरिस में कई तरह की चीजें देखने को मिल रही है। आयोजन शुरू होने से पहले ही एक विवाद सामने आया है। फ्रांसीसी धावक सौंकम्बा सिल्ला को उद्घाटन समारोह के दौरान हिजाब पहनने से रोक दिया गया था। अब इस पर बड़ी अपडेट सामने आई है।

महिला खिलाड़ी के साथ हुआ समझौता

फ्रांसीसी ओलंपिक समिति के साथ चर्चा के बाद सिल्ला को हिजाब के बजाय टोपी पहनने की अनुमति देने पर सहमति बनी है। फ्रांसीसी ओलंपिक संघ ने कहा कि फ्रांसीसी एथलेटिक्स महासंघ फ्रांसीसी खेल मंत्रालय पेरिस 2024 के साथ परामर्श के बाद सौंकम्बा सिल्ला के साथ चर्चा की गई। उन्हें परेड के दौरान टोपी पहनने की पेशकश की गई, जिसे उन्होंने स्वीकार कर लिया।

Paris Olympics 1

सिल्ला ने लिखी ये बात

सिल्ला ने इस फैसले के सामने आने के बाद लिखा कि आखिरकार हम एक समझौते पर पहुंच गए हैं। ताकि मैं ओलंपिक खेलों के उद्घाटन समारोह में भाग ले सकूं। इस निर्णय से उन्हें फ्रांस के लिए महिला और मिश्रित रिले स्पर्धाओं में प्रतिस्पर्धा करने की अनुमति मिल गई है।

फ्रांस में हिजाब बैन

फ्रांसीसी ओलंपिक समिति के अध्यक्ष ने इस बात पर जोर दिया कि फ्रांसीसी ओलंपियनों को सार्वजनिक क्षेत्र के कर्मचारियों पर लागू धर्मनिरपेक्ष सिद्धांतों का पालन करना चाहिए। इन सिद्धांतों में हिजाब पहनने पर प्रतिबंध शामिल है। फ्रांस पहला यूरोपीय देश था जिसने 2004 में स्कूलों में हिजाब पर प्रतिबंध लगाया था और बाद में 2011 में सार्वजनिक स्थानों पर चेहरे को ढंकने पर भी प्रतिबंध लगा दिया।

हिजाब पहनने पर जुर्माना

फ्रांस में स्थानीय नागरिकों को हिजाब पहनने या पूरा चेहरा ढकने पर 150 यूरो (13.6 हजार रुपए) का जुर्माना देना पड़ता है। इसके अलावा अगर कोई महिला को ऐसा करने के लिए मजबूर करता है तो उस पर 30,000 यूरो (27.20 लाख रुपए) तक का जुर्माना लगाया जा सकता है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+