Paris Olympics: हॉकी टीम ने 10 प्लेयर्स से खेलकर मचाई तबाही, बैडमिंटन और मुक्केबाजी में हाथ लगी निराशा

Paris Olympics Daily Updates Hindi: पेरिस ओलंपिक में आज का दिन भारत के लिए ज्यादा अच्छा नहीं रहा। भारतीय दल से जिन एथलीटों से उम्मीद थी, वे उम्मीदों पर खरा नहीं उतरे। भारतीय हॉकी टीम ने ही सर्वाधिक प्रभावित करने वाला कार्य किया। हॉकी में भारतीय टीम ने सेमीफाइनल तक का सफर तय कर लिया है।

बैडमिंटन में भारत की तरफ से लक्ष्य सेन से उम्मीद थी लेकिन वह सेमीफाइनल में अच्छा नहीं कर पाए। लीड हासिल करने के बाद भी लक्ष्य सेन बाद में पिछड़ते चले गए और मुकाबला हार गए। हालांकि लक्ष्य सेन के पास अब भी कांस्य पदक जीतने का मौका है।

paris olympics

उधर मुक्केबाजी में पिछले ओलंपिक में पदक जीतने वाली लवलीना बोरगोहेन की चुनौती भी समाप्त हो गई। वह चीन की मुक्केबाज के सामने पराजित हो गईं। यहाँ भी एक मेडल की उम्मीद की जा रही थी। आज के मैचों में भारत का परिणाम नीचे देखा जा सकता है।

  • हॉकी में भारतीय टीम ने धमाका करते क्वार्टर फाइनल में ग्रेट ब्रिटेन को शूटआउट में हरा दिया और सेमीफाइनल में जगह बनाई।
  • बैडमिंटन सेमीफाइनल में लक्ष्य सेन को डेनमार्क के खिलाड़ी ने हरा दिया, हालांकि वह अभी कांस्य पदक मुकाबले के लिए खेलेंगे।
  • उधर महिलाओं की 75 किलोग्राम मुक्केबाजी स्पर्धा में भारत की लवलीना बोरगोहेन को क्वार्टर फाइनल में चीनी बॉक्सर ने हराकर बाहर कर दिया।
  • निशानेबाजी के स्कीट इवेंट में महेश्वरी चौहान और रेजा 14वें और 23वें स्थान पर रहते हुए फाइनल में जगह नहीं बना पाए।
  • शूटिंग मिक्स्ड स्कीट में भारत के महेश्वरी चौहान और अनंत सिंह की टीम पांचवें स्थान पर रही।
  • 3000 मीटर स्टीपलचेज में पारुल चौधरी फाइनल में जगह नहीं बना पाईं।
  • 25 मीटर पिस्टल रेपिड फायर क्वालिफिकेशन में विजयवीर सिधु 9वें स्थान पर रहे। इसी इवेंट में अनिश सिंह का 13वां स्थान रहा।
  • जेसविन एल्ड्रिन ने पुरुषों की लॉन्ग जंप क्वालिफिकेशन में 7।61 मीटर का स्कोर हासिल किया और 13वें स्थान पर रहते हुए बाहर हो गए।
  • गोल्फ मेंस राउंड 4 में शुभंकर शर्मा ने टी40 और गगनजीत भुल्लर ने टी45 रैंक हासिल की, दोनों बाहर हो गए।
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+